{"_id":"6a14a962bd6113f21805b224","slug":"review-done-at-the-state-levelhonorarium-of-45-percent-employees-received-basti-news-c-207-1-bst1006-159316-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हादसे की खबर पहुंचते ही गांव में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हादसे की खबर पहुंचते ही गांव में मची चीख-पुकार
विज्ञापन
गनवरिया खुर्द गांव में मृतक राम स्वरूप के घर पसरा सन्नाटा। संवाद
- फोटो : वारदात के समय जेब में कारतूस भरकर लाया था आरोपी अभिषेक
बस्ती। थाना क्षेत्र के गनवरिया खुर्द गांव में आधी रात को तब कोहराम मच गया जब यहां के रहने वाले पांच मजदूरों की सड़क हादसे में घायल होने की खबर पहुंची। गांव के कई लोग बाइक एवं अन्य साधनों से घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
लोग यह पता लगाने में जुटे रहे कि ट्रैक्टर से घर लौट रहे मजदूरों में कौन किस हालत में है। थोड़ी देर बाद जब गांव के राम स्वरूप 45 और मल्हार 58 की मौत की पुष्टि हुई तो दोनों के घर चीख पुकार मच गई।
गांव के लोगों का कहना है कि राम स्वरूप, मल्हार, अर्जुन, बाबूलाल, वीरेंद्र के अलावा भी कई लोग छत ढलाई एवं अन्य निर्माण कार्यों में मजदूरी करते हैं। नियमित रूप से मजदूरी का काम मिलता रहे इसलिए गांव के लोग ट्रैक्टर और मिक्सर मशीन भी अपने पास रख लिए हैं।
विज्ञापन
जैसे ही कहीं से ढलाई का कार्य मिलता है मजदूरों की टोली मशीन के साथ ट्रैक्टर पर निकल जाते हैं। रविवार को यह पांचों लोग क्षेत्र के मॉनिकचंद चौराहे के पर छत की ढलाई करने एक साथ निकले थे। देर रात काम खत्म करने के बाद वापस उसी ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे।
स्थिति सामान्य थी। लोगों के मन में था कि हर बार की तरह मजदूरी करके पांचों सकुशल घर पहुंचेंगे। मगर विधाता को कुछ और ही मंजूर था। गांव से लगभग एक किमी पहले ही काल आकर खड़ा हो गया। भानपुर-डुमरियागंज मार्ग पर जैसे ही ट्रैक्टर सवार मजदूर भितेहरा गांव के पहुंचे तभी भानपुर की तरफ से आ रही फॉर्च्यूनर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, टक्कर के बाद जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। लोगों का कहना था कि ट्रैक्टर का पहिया टूटकर अलग हो गया था। ड्राइवर केबिन इस कदर क्षतिग्रस्त हुआ कि उसमें सवार ट्रैक्टर चालक अर्जुन समेत पांचों मजदूर घायल होकर बुरी तरह फंस गए।
पुलिस और ग्रामीणों की मदद से कटर लोहा काटकर लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। हादसे की खबर सुनकर गनवरिया खुर्द गांव के तमाम लोग भी मौके पर पहुंच गए।