{"_id":"61e9aa51ef75d9484f793b31","slug":"reveaw-meeting-on-election-offices-basti-news-gkp424388336","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन कार्यालय की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन कार्यालय की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन कार्यालय की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा
बस्ती। विधानसभा निर्वाचन-2022 के मद्देनजर डीएम-जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने निर्वाचन कार्यालय की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने चुनाव प्रेक्षक के ठहरने की व्यवस्था जांचने के लिए सर्किट हाउस एवं पीडब्ल्यूडी डाकबंगले का मुआयना भी किया। समीक्षा के दौरान डीएम ने अधिकारियों को सभी दायित्वों का समय से निर्वहन करने के निर्देश दिए।
उन्होंनेकहा कि भारत निर्वाचन आयोग व राज्य निर्वाचन आयुक्त को भेजे जाने वाली सूचनाएं समय से प्रेषित की जाएं। सूचनाओं के संबंध में वरिष्ठ अधिकारी एक बार जरूर जांच लें। वहीं, 18 वर्ष आयु के नए मतदाताओं को इलेक्ट्रो फोटो आइडेंटिटी कार्ड (इपिक) उपलब्ध कराए जाने पर जोर दिया गया। डीएम ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन कार्यालय के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि नो योर कंडीडेट (केवाईसी) शिकायतों को सौ मिनट के भीतर निस्तारण करने के लिए सीबिजिल एप, वोटर हेल्पलाइन तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए पीडब्ल्यूडी एप का जन सामान्य में प्रचार-प्रसार कराया जाए। प्रत्येक विधानसभा में आठ-आठ घंटे की ड्यूटी के लिए प्लांइग स्क्वायड टीम (एफएसटी) का गठन करें।
कहा कि आयोग के निर्देशानुसार एक विधानसभा में नौ टीमें गठित की जाएगी जो शिफ्टवार फील्ड में ड्यूटी करेंगी। इसी प्रकार कंट्रोल रूम में भी शिफ्टवार कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने बताया कि निर्वाचन कंट्रोल रूम के प्रभारी एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी को नामित किया गया है। कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट सभागार में स्थापित है। कंट्रोल रूम का नंबर 05542-246810 एवं टोल फ्री नंबर 1950 है जो 24 घंटे सक्रिय है। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम आयोजन करने के लिए तैयारी पूरी कर लें। सभी कार्यालयों में मतदाता शपथ दिलाई जाए। 18 वर्ष आयु के नए मतदाताओं को इलेक्ट्रो फोटो आइडेंटिटी कार्ड (इपिक) उपलब्ध कराए जाएं। स्वीप के माध्यम से कम मतदान वाले बूथों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए। इस मौके पर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अशोक कुमार, एसडीएम सूरज यादव, सहायक अभियंता आरपी यादव आदि मौजूद रहे।