{"_id":"68fe8690037459f22309807c","slug":"restriction-on-entry-of-vehicles-towards-amhat-ghat-basti-news-c-207-1-sgkp1006-146507-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आमहट घाट की ओर वाहनों के प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आमहट घाट की ओर वाहनों के प्रवेश पर रोक
विज्ञापन
बस्ती। सोमवार को अर्घ्य के समय अमहट घाट की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। दोपहर दो बजे के बाद डायवर्जन लागू हो जाएगा। शास्त्री चौक से अमहट की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। सिर्फ छठ पूजा के लिए जाने वाले लोगों को छूट होगी।
उन वाहनों काे भी पुलिस अधीक्षक आवास के पास बनाई गई पार्किंग में खड़ा करा दिया जाएगा।
यातायात प्रभारी अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि सिविल लाइंस शिव मंदिर, प्रताप चौक व कबीर तिराहे की ओर से आने वाले वाहनों को सर्किट हाउस की पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। इसी तरह कलवारी नगर हाईवे की तरफ से आने वाले वाहनों को अमहट पुल से पहले सरमाउंट स्कूल परिसर में खड़ा कराने की व्यवस्था बनाई गई है। इसके अलावा अमहट छठ घाट पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
कोतवाली पुलिस के अलावा महिला थाने की अलग से फोर्स तैनात की गई है। सीओ यातायात सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि पर्याप्त संख्या में इंस्पेक्टर, एसआई, हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। चूंकि वहां महिलाओं की भीड़ ज्यादा होगी।
विज्ञापन
ऐसे में एंटी चेन स्नेचिंग स्क्वायड और महिला पुलिस कर्मियों की ज्यादा तैनाती की गई है। वर्दी के अलावा सिविल ड्रेस में भी पुलिस बल तैनात किया गया है।