{"_id":"65d25831fc880b5310020654","slug":"resolution-of-ongoing-land-dispute-in-karanpur-basti-news-c-207-1-sgkp1004-111666-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: करनपुर में चल रहा जमीन विवाद का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: करनपुर में चल रहा जमीन विवाद का समाधान
Mon, 19 Feb 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
गौर। ग्राम पंचायत करनपुर में विवाद के चलते नाली निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। इससे घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर पसरा हुआ है। कीचड़ और गंदगी के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो रहा है। एसडीएम हर्रैया विनोद कुमार पांडेय की पहल पर राजस्व कर्मियों ने पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश कर समस्या का समाधान कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, करनपुर में नाली निर्माण के लिए आए दिन विवाद होता रहता था। ग्रामीण निर्माण की जमीन को अपनी बताकर विरोध शुरू कर देते थे। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए प्रधान नाली निर्माण की जहमत नहीं उठा पा रहे थे। ऐसे में घरों से निकले वाला पानी रास्तों पर भरा रहता था। बदबू और कीचड़ से उन्हें ही परेशानी होती थी।
प्रधान मोहम्मद इसरार ने बताया कि मामले से एसडीएम हर्रैया को अवगत कराया गया। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस की मौजूदगी में राजस्व कर्मियों ने पैमाइश किया। ग्रामीणों की सहमति से मामला निस्तारित हो गया। राजस्व निरीक्षण सूर्यभान वर्मा ने बताया कि मामले का निस्तारण करा दिया गया है। अब नाली निर्माण में बाधा नहीं आएगी। इस मौके पर लेखपाल रविंद्र यादव, उप निरीक्षक रामरेखा यादव, महमदुल्लाह, मोहम्मद अनीस, सरफराज, नूर मोहम्मद, तस्वीर मोहम्मद, सैद हुसैन आदि मौजूद रहे।