फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Resolution Day: 275 cases came, only 30 were resolved

समाधान दिवस : 275 मामले आए, सिर्फ 30 का निस्तारण

Sun, 07 Jun 2026 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Resolution Day: 275 cases came, only 30 were resolved
समाधान दिवस का हुआ आयोजन।
बस्ती। जिले के चारों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम के निर्देश पर भानपुर तहसील में एसडीएम सतेंद्र सिंह ने तहसील में जन समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 275 मामले आए और उसमे से 30 का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

जन समस्याओं को सुनते हुए एसडीएम सतेंद्र सिंह ने समय से निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण के लिए कानूनगो एवं लेखपाल को निर्देशित किया कि विवादित स्थल पर पहुंचने से पहले फरियादियों को अवगत कराते हुए दोनों पक्षों को गंभीरतापूर्वक वादों का निस्तारण करें। बताया कि कुल 88 मामले आए और छह का निस्तारण किया गया। बाकी मामलाें में टीम भेज कर जांच कराई जा रही है। इस दौरान डीडीओ सुशील श्रीवास्तव, पीडी आनंद कुमार गुप्ता, सीएमओ डाॅ. राजीव निगम, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह से हर्रैया तहसील में एसडीएम उमाकांत तिवारी ने समस्याओं को सुना। कहा कि समाधान दिवस में आने वाले प्रत्येक प्रार्थना पत्र को राजस्व विभाग समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारित करें। इसमें किसी प्रकार की हिलाहवाली क्षम्य नहीं है। समाधान दिवस में कुल 89 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें सर्वाधिक राजस्व विभाग से 42, पुलिस विभाग 18, विकास 15 विद्युत निगम सहित अन्य विभाग से संबंधित 6 मामले रहे। जिसमें से मौके पर 11 मामले का त्वरित निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीओ स्वर्णिमा सिंह, नायब तहसीलदार शालिनी पटेल,एसडीओ हर्रैया दयानंद शर्मा, पूर्ति निरीक्षक राम नारायन, मधु सिंह आदि मौजूद रहे। रुधौली तहसील में उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश ने जन समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 56 मामले दर्ज किए गए जिसमें पांच का निस्तारण हुआ। एसडीएम ने कहा कि आईजीआरएस शिकायतों के मामले में तहसील की रैंकिंग काफी खराब है।

इसके अलावा तहसील समाधान दिवस की शिकायतों के निस्तारण में काफी कमियां सामने आ रही है। सभी विभागों को निर्देशित किया जाता है कि तहसील समाधान दिवस के मामलों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय से पहले करके दें। इस दौरान तहसीलदार रवि यादव, एसडीओ बीपी सिंह, एडीओ आईएसबी इंद्रेश यादव आदि मौजूद रहे। इसी तरह से सदर तहसील में एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान और एसडीएम हिमांशु कुमार ने जन समस्याओ को सुना। यहां पर कुल 42 मामले आए और उसमे से आठ का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed