फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   RepublicDay Will Celebarate With Corna protocall

कोविड-19 के प्रोटोकॉल के बीच मनेगा गणतंत्र दिवस

Fri, 21 Jan 2022 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
RepublicDay Will Celebarate With  Corna protocall
कोविड प्रोटोकॉल के बीच मनेगा गणतंत्र दिवस
विज्ञापन

बस्ती। जिले में 73वां गणंतत्र दिवस राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया जाएगा। कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज सुबह 08.30 बजे तथा सभी शैक्षणिक संस्थाओं में सुबह 10 बजे से फहराया जाएगा।
इस अवसर पर संविधान में उल्लिखित राष्ट्रीय संकल्प लिया जाएगा। सभी एसडीएम अपनी-अपनी तहसील में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित करेंगे। वहीं, महापुरुषों व शहीदों की गौरवगाथाओं को याद किया जाएगा।
विज्ञापन

यह निर्देश डीएम सौम्या अग्रवाल ने दिए हैं। उन्होंने जूम मीटिंग के दौरान बताया कि नौ बजे से जिला मुख्यालय पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होगा। सुबह 9.30 बजे से पुलिस लाइन में राष्ट्रीय तिरंगा फहराया जाएगा जबकि मार्चपास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। सुबह 10.30 बजे से ग्राम पैड़ा, नगर बाजार खास, अमोढ़ा एवं छावनी में शहीद स्मारक स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा जबकि पौधरोपण तथा 11 से 12 बजे तक राजकीय संप्रेक्षण गृह एवं जिला कारागार, जिला अस्पताल, कुष्ठ आश्रम में मिष्ठान्न व फल वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराह्न दो बजे से एनसीसी, होमगार्ड, पीआरडी के मार्चपास्ट 02.30 बजे से जीजीआईसी में लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा। छात्र-छात्राओं की सुबह आठ बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके अलावा मध्यम गति दौड़ स्टेडियम ग्राउंड में अलग-अलग वर्गों में क्रीड़ा अधिकारी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed