फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Repairs have not been done for six years... Matera's Pal Chauraha has become a pond

Basti News: छह साल से नहीं हुई मरम्मत...ताल बना मटेरा का पाल चौराहा

Thu, 07 Aug 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 07 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Repairs have not been done for six years... Matera's Pal Chauraha has become a pond
नगर बाजार (बस्ती)। बहादुरपुर ब्लॉक का मटेरा गांव प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है। करीब 2000 की आबादी वाले इस गांव से गुजरने वाली सड़क जर्जर हो गई है। छह साल से मरम्मत नहीं होने से पाल चौराहे पर जलभराव हो गया है। सोनिया घाट, कचुरेघाट और अन्य इलाकों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग से आवागमन मुश्किल हो गया है। बरसात में यह चौराहा तालाब जैसा दिख रहा है। ग्रामीणों ने अब इसे ''ताल चौराहा'' कहना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इस मार्ग का उपयोग आसपास के 20 गांवों के लोग करते हैं। ब्लॉक मुख्यालय के निकट होने के बाद भी छह साल से इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। मटेरा के मनोज कुमार, गुड्डू पांडेय, जहीरुल, अब्बारुल और विजय पांडेय ने बताया कि हर बरसात में यह चौराहा तालाब बन जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान चंदन सिंह ने बताया कि कई बार जिलाधिकारी और संबंधित विभाग को पत्र लिखा, व्यक्तिगत रूप से मिला भी, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं मिला। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी से तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed