फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Relief from waterlogging at Dubaula intersection; PWD arranges for water drainage.

Basti News: दुबौला चौराहे पर जलभराव से राहत पीडब्लूडी ने कराई पानी की निकासी

Tue, 21 Jul 2026 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Relief from waterlogging at Dubaula intersection; PWD arranges for water drainage.
दुबौला चौराहे पर बाइक से जाता राहगीर(संवाद)
कप्तानगंज। दुबौला चौराहे पर महीने भर से जलभराव की समस्या सोमवार को खत्म हो गई। लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी से रास्ता बनाकर जल निकासी की गई। अमर उजाला के 20 जुलाई की अंक में दुबौला चौराहा बना तालाब, राहगीरों का निकलना दुश्वार शीर्षक से प्रकाशित खबर को पीडब्लूडी ने संज्ञान लिया और जल निकासी की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौला चौराहे पर एक महीने से जलभराव की समस्या बनी हुई थी। जिसके चलते सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र के स्वामी नाथ पांडेय, तिलकराम यादव, कमलेश्वर सिंह, राम नाथ पांडेय ने मामले की शिकायत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से की थी।
विज्ञापन

छपी खबर को संज्ञान में लेते हुए जेसीबी लगाकर जल निकासी कराकर समस्या का समाधान करा दिया। लोक निर्माण विभाग के जेई हरीश त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed