{"_id":"6459540c8a133ef2f502f627","slug":"relief-from-heat-after-light-rain-in-the-afternoon-basti-news-c-7-1-158345-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दोपहर बाद हल्की बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दोपहर बाद हल्की बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत
Tue, 09 May 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 09 May 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
दोपहर में हुई हल्की बारिश।
बस्ती। मोचा तूफान के अनुमान के बीच सोमवार को दिन में करीब 3.30 बजे जिले में हल्की बारिश हुई। इससे पहले पूरे दिन बादलों की लुका-छिपी चलती रही। हल्की बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। रविवार शाम को ही बादलों के आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया था।
सोमवार को सुबह बादलों के बाद दिनभर चटख धूप खिली रही। जिससे दिन में लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा। दोपहर बाद धीरे-धीरे बादलों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। तीन बजे घने बादल छा गए। जिससे लोगों का लगा कि झमाझम बारिश होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि 10 मिनट तक हुई बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली। बारिश इतनी नहीं हुई कि शहर में जल भराव की स्थिति बने। बारिश गन्ने और आम के लिए फायदेमंद बताई जा रही है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में एक चक्रवात बना है। इसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। इसे मोचा तूफान के नाम से जाना जाता है। आगामी पांच दिनों में इस तूफान के कारण झमाझम बारिश के साथ तेज हवा चलने के आसार नजर आ रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --