फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Registration of MP Khel Mahakumbh from 14th to 24th November

Basti News: सांसद खेल महाकुंभ का पंजीकरण 14 से 24 नवंबर तक

Thu, 19 Oct 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 19 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Registration of MP Khel Mahakumbh from 14th to 24th November
-ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिता तीन से 10 दिसंबर
विज्ञापन

-जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 दिसंबर से
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ 2023 का आयोजन दो चरणों में होगा। खेल महाकुंभ के पहले चरण का आयोजन तीन से 10 दिसंबर और दूसरा चरण का 12 से 20 दिसंबर 2023 तक किया जाएगा। यह जानकारी सर्किट हाउस में सांसद हरीश द्विवेदी ने प्रेस वार्ता में दी। खेल व अन्य कार्यक्रम में भागीदारी करने वालों का पंजीकरण 14 से 24 नवंबर तक ब्लाॅक मुख्यालय और जिला स्टेडियम में होगा।
उन्होंने कहा कि दो चरणों में होने वाले खेल महाकुंभ में पांच लाख प्रतिभागियों की भागीदारी रहेगी। इसके लिए पंजीकरण नवंबर में होगा। तीसरे सांसद खेल महाकुंभ को भव्य बनाने के लिए जल्द ही आयोजन समिति की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ के तीसरे संस्करण में करीब पांच लाख प्रतिभागी निबंध, पोस्टर, रंगोली, नृत्य व गायन और अन्य खेलों प्रतिभाग करेंग। पिछले वर्ष 32 प्रकार के खेल का आयोजन किया गया था, लेकिन इस बार 34 खेलों के आयोजन की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण बाद ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता होगी। ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता तीन दिसंबर से शुरू होकर 10 दिसंबर तक चलेगी। यहां से चयनित खिलाड़ी जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 दिसंबर से होगा,। प्रतियोगिता का समापन 20 दिसंबर को होगा। प्रतियोगिता की रूपरेखा बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed