फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   RC issued against 562 vehicle owners

Basti News: 562 वाहन स्वामियों के खिलाफ आरसी जारी

Sun, 18 Feb 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 18 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
RC issued against 562 vehicle owners
बस्ती। 16 करोड़ टैक्स बकाया की रिकवरी के लिए परिवहन विभाग ने नई योजना तैयार की है। बकाएदारों को बकाया टैक्स जमा करने पर 15 फरवरी तक पेनाल्टी में छूट देने की सहूलियत दी गई थी। मगर वाहन स्वामियों ने इसमें बहुत रूचि नहीं दिखाई। विभाग ने अब यह तिथि 29 फरवरी तक कर दी है। इसके बाद भी यदि बकाया जमा नहीं हुआ तो विभाग वाहन स्वामियों पर सख्ती बरतेगा।
विज्ञापन

जनपद में छोटे- बड़े मिलाकर कुल 23 हजार कामर्शियल वाहन पंजीकृत है। इसमें 7241 वाहनों के लंबे समय से टैक्स बकाया हैं। यह धनराशि 16 करोड़ तक पहुंच गई है। विभाग की ओर से इन वाहन स्वामियों को नोटिस जारी भेजी गई है। प्रारंभिक स्तर पर विभाग ने वाहन स्वामियों से सहूलियत के साथ बकाया टैक्स के रिकवरी की योजना बनाई है। इसीलिए नोटिस में 15 फरवरी तक बकाया टैक्स जमा करने पर पेनाल्टी में छूट का ऑफर दिया गया था। वाहन स्वामियों ने जब बकाया टैक्स जमा करने की रूचि नहीं दिखाई तो विभाग ने एक बार फिर 29 फरवरी तक ऑफर की तिथि बढ़ा दी है। इसके बाद इन वाहन स्वामियों से विभाग सख्ती पेश आएगा। वहीं बड़े टैक्स बकाएदारों से वसूली के लिए 562 वाहन स्वामियों के खिलाफ आरसी जारी करा दी गई है। अब प्रशासन इन बकाएदारों से टैक्स की वसूली करवाएगा। फरवरी के बाद टैक्स न जमा करने पर अन्य बकाएदारों पर भी आरसी के कार्रवाई की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

------------
वाहन स्वामियों को बार नोटिस के जरिये बकाया टैक्स जमा करने की चेतावनी दी जा रही है। पेनाल्टी में छूट भी प्रदान किया जा रहा है। बावजूद इसके अपेक्षित रिकवरी नहीं हो पा रही है। फरवरी के अंत तक बकाया टैक्स जमा न करने वालों के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज सिंह, एआरटीओ, प्रवर्तन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed