{"_id":"65fca0b60fee16ac380ff2b6","slug":"raw-wall-fell-on-real-sisters-while-they-were-sleeping-basti-news-c-207-1-sgkp1002-113502-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सोते समय सगी बहनों के ऊपर गिरी कच्ची दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सोते समय सगी बहनों के ऊपर गिरी कच्ची दीवार
Fri, 22 Mar 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 22 Mar 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के लहरी गांव में बृहस्पतिवार सुबह घर में सो रही दो लड़कियों के ऊपर कच्ची दीवार गिर गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। आननफानन उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, शलोनी (12) एवं शालिनी (10) पुत्री राकेश गौड़ निवासी लहरी घर में चारपाई पर सो रही थीं। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे कच्ची दीवार भर भराकर दोनों के ऊपर गिर गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दीवार के मलबे के नीचे दबीं बच्चियों को निकाला और उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर स्थिति को गंभीर देखते हुए दोनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल बच्चियों के पिता राकेश रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। उनके पांच बच्चे हैं जिनमें दो पुत्रियां तथा तीन पुत्र हैं। परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित हैं। संवाद