फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ration card was compulsary rajistration in project kisan nidhi

सम्मान निधि योजना में पंजीकरण के लिए अब राशन कार्ड अनिवार्य

Tue, 19 Oct 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
ration card was compulsary rajistration in project  kisan nidhi
सम्मान निधि योजना में पंजीकरण के लिए अब राशन कार्ड अनिवार्य
विज्ञापन

- बिना राशन नंबर के नहीं होगा नया पंजीकरण
- योजना में फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के लिए किए गए कई बदलाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के लिए राशनकार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। पोर्टल पर राशन कार्ड नंबर दर्ज होने के बाद पति-पत्नी में से किसी एक को सम्मान निधि का लाभ मिलेगा। योजनांतर्गत नए पंजीकरण पर राशन कार्ड नंबर देना अनिवार्य होगा।

दिसंबर 2018 से शुरू हुई किसान सम्मान निधि योजना में चार लाख से अधिक किसान लाभ पा रहे हैं। जबकि योजनांतर्गत 513194 से अधिक किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है। मार्च में योजना के तहत नया पंजीकरण बंद कर दिया गया था, जो अब खोल दिया गया है। पंजीकरण की व्यवस्था में अब कई परिवर्तन किए गए हैं। नई व्यवस्था में योजना को अधिक पारदर्शी बनाने की कोशिश की गई है। अब राशन कार्ड की अनिवार्यता के साथ अभिलेखों की सॉफ्टकॉपी (पीडीएफ) बनाकर पोर्टल पर अपलोड करना होगा। उप कृषि निदेशक राम बचन राम ने बताया कि बिना राशन कार्ड नंबर के अब पंजीकरण नहीं होगा। वहीं खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक व घोषणा पत्र की हार्डकॉपी जमा करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। अब अभिलेखों की पीडीएफ फाइल बनाकर पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इससे किसानों का समय बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed