फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rasoiya Dharana to demand

रसोइयों ने बीएसए आफिस पर धरना देकर गिनाईं मांगें

Sun, 01 May 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rasoiya Dharana to  demand
रसोइयों ने बीएसए दफ्तर पर धरना देकर गिनाईं मांगें
विज्ञापन

बस्ती। परिषदीय स्कूलों में कार्यरत रसोइयों ने शनिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना देकर अपनी मांगें गिनाईं। सीटू से संबद्ध मिड -डे मील रसोइया कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार विधानसभा चुनाव के दौरान किया अपना वादा पूरा करे। इस दौरान 11 सूत्री ज्ञापन भी बीएसए को सौंपा गया।

धरना को संबोधित करते हुए सीटू नेता कामरेड केके तिवारी ने एक मई को शिकागो में शहीद हुए मजदूरों को याद किया। यूनियन के जिला मंत्री ध्रुवचंद ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव के दौरान रसोइयों को लेकर किए वादे को पूरा करने में हीलाहवाली कर रही है। मानदेय में जो बढ़ोत्तरी की गई है वह अपर्याप्त है। धरना को समर्थन देने संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर के नेता जगराम गौड़ व विजय नाथ तिवारी ने मंडल के प्रत्येक जनपद में रसोइयों के विभिन्न समस्याओं को रखते हुए उसे हल करने की मांग की। सीटू नेता सुनील सन्यासी ने अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस को याद करते हुए स्वतंत्र व संयुक्त आंदोलनों की वकालत किया। संगठन के नेता राम निरख, नवनीत, विशाला, हरिश्चंद्र पांडेय ने मांगों का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री से उसे हल करने की मांग दोहराई। सभी ने चंद्रावती केस के निर्णय को लागू करने, नवीनीकरण समाप्त करने, बारह महीने का मानदेय दिए जाने, न्यूनतम वेतन 22000 रुपये किए जाने आदि मांग को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

धरना को कमलेश द्विवेदी, कुशलावती, निशा, उर्मिला, चंद्रिका सिंह, सालिक राम, सरिता देवी, गोरखनाथ, राम चरन व सुमित्रा ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed