{"_id":"62b5f1da7e68507e446aa629","slug":"rape6-basti-news-gkp441503951","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म, मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म, मुकदमा
- मुंडेरवा थाना क्षेत्र का मामला
- कुछ महीने पहले शादी के लिए राजी होने पर नहीं की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शादी करने का वादा करके मुंडेरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी राधेश्याम राय ने बताया कि आरोपी शुभम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
बीस वर्षीय पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि इसी थाना क्षेत्र के रहने वाले शुभम ने पांच वर्ष पूर्व 2018 में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसकी शिकायत जब शुभम के परिजनों से की गई तो वे शादी की बात करने लगे। मई 2022 में शादी करने के लिए तैयार भी हो गए। जिससे उसने पुलिस से शिकायत नहीं की। इसके बाद भी शादी का झांसा देकर शुभम उसका शारीरिक शोषण करता रहा। मई में शादी नहीं की और आरोपी के घरवालों ने शादी से इंकार भी कर दिया। पुलिस ने आरोपी शुभम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।