{"_id":"5f70d28f8ebc3e9bc4244cbd","slug":"rape-basti-news-gkp367183485","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे से फोन पर बात कराने वाले ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे से फोन पर बात कराने वाले ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 25 सितंबर के रात की घटना, तहरीर मिलने के बाद पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म मामला सामने आया है। घटना 25 सितंबर की बताई जा रही है।
आरोप है कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म उस व्यक्ति ने किया जो बाहर रह रहे उसके बेटे से फोन पर बात कराने के लिए शुक्रवार की रात उसके घर गया था। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने लिखा है कि वह और उसकी दस वर्षीय बेटी घर पर रहते हैं। पति की मौत पहले ही हो चुकी है। बेटा बाहर रह कर कमाता है। शुक्रवार रात बेटे ने गांव के एक शख्स के मोबाइल पर फोन कर उससे बात करवाने को कहा। रात लगभग नौ बजे गांव का शख्स घर पहुंचा। आरोप है कि महिला अभी बेटे से बात कर रही थी। तभी फोन छीनकर घर में मौजूद बेटी को देकर कहा कि बगल वाले घर के भी लोग बात करेंगे। बेटी फोन लेकर बगल में चली गई। अकेला पाकर घर आए शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर बेटी और गांव की एक महिला पहुंची। तभी आरोपी बेटी से मोबाइल छीनकर बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। थानाध्यक्ष विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।