{"_id":"620d4a53cd96564abf763f69","slug":"rangoli-voter-awarness-basti-news-gkp4271700143","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली और मेंहदी लगाकर किया मतदान के प्रति जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली और मेंहदी लगाकर किया मतदान के प्रति जागरुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगोली और मेंहदी लगाकर किया मतदान के प्रति जागरूक
बनकटी (बस्ती )। विकास खंड बनकटी संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में छात्राओं ने रंगोली बनाकर और मेंहदी प्रतियोगिता के जरिए मतदान के प्रति लोगों को जागरुक किया। मुख्य अतिथि स्वीप आईकान डॉ. श्रेया ने सभी मतदान का महत्व भी बताया।
कहा कि दीपावली व ईद की तरह मतदान में उत्साह दिखाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली व हाथों में लगी मेहंदी का मुख्य अतिथि डॉ. श्रेया ने देखा। साथ ही उन्होंने मतदाताओं को 3 मार्च को मतदान करने की शपथ भी दिलाई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर क्षेत्र के कई गांव में घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के संयोजक राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल ने उपस्थित जन समुदाय को तथा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्र छात्राएं अपने परिवार के अभिभावकों को जाकर मतदान के प्रति जागरूक करें तथा उनसे मतदान की अपील करें।
इस अवसर पर अरुण कुमार पांडेय, अनीता तिवारी, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अभय सिंह यादव, ग्राम प्रधान राजेंद्र चौधरी, डॉ. अनिल कुमार मौर्य, कमलेश्वर, विनय शंकर पांडेय, अनुपम मिश्र, विनय कुमार, सुनीता यादव, सुनीता चौधरी आदि मौजूद रहे