फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ramrajya is being established due to the suppression of anti-country policies

देश विरोधी नीतियों के दमन से स्थापित हो रहा रामराज्य: स्वतंत्र देव

Thu, 19 Dec 2019 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ramrajya is being established due to the suppression of anti-country policies
रुधौली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत करते पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। - फोटो : BASTI
देश विरोधी नीतियों के दमन से स्थापित हो रहा रामराज्य: स्वतंत्र देव
विज्ञापन

रुधौली (बस्ती)। हनुमान के बिना न राम हैं न रामायण। वे जहां भी गए केवल समस्याओं का समाधान किया। हनुमान हमेशा दास बन कर रहे इसीलिए आज दुनिया में राम से ज्यादा हनुमान के मंदिर हैं। बच्चों को भी माता-पिता का दास बनकर रहना चाहिए। त्रेता में राम ने नाविक के चरण धोए थे, द्वापर में कृष्ण ने सुदामा के और कलयुग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ के मेले में श्रद्धालुओं के चरण धोकर उसी परंपरा को दोहराया है। ये कहना है भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का। वे रुधौली क्षेत्र के रणवीर इंटरनेशनल स्कूल में राम जन्म भूमि के पक्ष में फैसला आने के उपलक्ष्य में आयोजित सुंदर कांड पाठ में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
सरकार विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है और सरकार ने देश विरोधी मुद्दे जैसे 370, 35 ए आदि हटाकर आतंकवाद की कमर तोड़ है, विरोधियों के हौसले पस्त हैं। तीन तलाक और नागरिकता संशोधन कानून जैसे कल्याणकारी फैसलों ने उनके जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। भाजपा सरकार देश विरोधी नीतियों का दमन कर रामराज्य स्थापित कर रही है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इलाहाबाद के जूना अखाड़ा के महंत नरेंद्र गिरी ने नशा मुक्त की अपील की। कहा कि सुंदर कांड पाठ के प्रभाव से सभी प्रकार के दुष्ट प्रवृत्तियां दूर हो जाती हैं। आयोजक मंडल के प्रमुख एवं रणवीर फाउंडेशन के संस्थापक शैलेंद्र सिंह, सुधांशु शेखर, माधवेंद्र द्विवेदी, महेंद्र सिंह, पुष्करादित्य सिंह आदि के द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र पाठक, डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, संयोजक शैलेंद्र द्विवेदी, सुधांशु शेखर, पवन कसौधन, यशकांत सिंह, अज्जू हिंदुस्थानी, अभिषेक पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह जगह हुआ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। फुटहिया में महादेवा विधायक रविसोनकर ने फूलमालाओं से लाद दिया। रुधौली में क्षेत्रीय विधायक संजय प्रताप जायसवाल, पुष्करादित्य सिंह, सुजीत सोनी, आदित्य दुबे, संदीप जायसवाल रवि, विजय नारायण तिवारी, बलराम सिंह राहुल, सुनील पांडेय, ऋषभ श्रीवास्तव आदि ने स्वागत किया।

सीएबी से देश विरोधियों को दिक्कत
पत्रकारों से मुखातिब प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से सिर्फ देश विरोधियों को दिक्कतें हैं। उन्होंने कहा कि पहले से नागरिकता प्राप्त लोगों में से किसी की भी इस कानून से नागरिकता नहीं छिनती। बल्कि यह कानून इस देश से अन्य देशों में शरणार्थी बनकर गए लोगों को पुन: नागरिकता देने के लिए है। विरोधियों की ओर से इस कानून को गलत तरीके से प्रचारित प्रसारित कर देश को हिंसा की आग में झोंकने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed