फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ramashankar Pandey became the President of Civil Bar, Rajesh Singh became the General Secretary

Basti News: रमाशंकर पांडेय सिविल बार के अध्यक्ष, राजेश सिंह बने महामंत्री

Fri, 27 Feb 2026 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Ramashankar Pandey became the President of Civil Bar, Rajesh Singh became the General Secretary
बार एसोसिएशन के चुनाव में महामंत्री पद पर जीते राजेश सिंह। संवाद
बस्ती। दीवानी कचहरी में बृहस्पतिवार को सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव गहमागहमी के बीच हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू करा दी गई। इस दौरान सभी उम्मीदवार अधिवक्ताओं के चैंबर में पहुंचकर संपर्क करते रहे। दिन में दो बजे तक मतदान कराया गया। इस दौरान कुल 712 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। सबसे रोचक चुनाव अध्यक्ष पद के लिए हुआ। इसमें रमाशंकर पांडेय 109 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए।
विज्ञापन

मतदान के दौरान अधिवक्ता अपने परिचयन पत्र के साथ मतदान कक्ष में पहुंचे। पीठासीन अधिकारी से मतदाता सूची में अपने नाम का मिलान कराने के बाद गोपनीय कक्ष में जाकर लोग मतदान किए। यह प्रक्रिया दिन में दो बजे तक चलती रही। मतदान कक्ष के बाहर गहमागहमी का माहौल रहा। सभी उम्मीदवार मतदान कक्ष से बाहर अधिवक्ताओं का अनुनय विनय करते देखे गए। कुछ अधिवक्ता खेमों में बंटे नजर आए लेकिन, कुछ अधिवक्ता किस पक्ष के हैं उनके आव-भाव से कोई नहीं समझ पाया।
विज्ञापन

गोपनीय मतदान के बाद अधिवक्ता चुपचाप बाहर निकलकर अपने चेंबर में चले गए। चुनाव बाद मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ता उत्साह से उछल पड़े। इसमें रमाशंकर पांडेय सर्वाधिक 358 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी उपेंद्र नाथ दुबे 249 मत पाकर चुनाव हार गए। महामंत्री पद 213 मत पाकर राजेश सिंह विजयी घोषित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अविनाश कुमार 171 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। एक वोट अवैध घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पर कृष्ण नरायन पांडेय को 7 वोट के अंतर से जीत मिली। इन्हें 394 मत और उनके शिवाकांत तिवारी को 308 मत पर संतोष करना पड़ा। प्रतिद्वंदी विजय हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भूपेश कुमार शुक्ल 496 मत और रवि प्रताप सिंह 473 मत पाकर विजयी घोषित हुए।
उपाध्यक्ष के दो पदों पर विमलेंदु मणि त्रिपाठी 424 और कृष्ण कुमार उपाध्याय 364 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ शुक्ल 496 मत पाकर विजयी हुए। संयुक्त मंत्री के तीन पदों पद विशाल मणि त्रिपाठी 441 मत, विकास शर्मा 419 मत व रत्नेश कुमार पांडेय 356 मत पाकर विजयी हुए। इसके अलावा वरिष्ठ सदस्य पद पर राजकुमार सोनकर, राजेंद्र प्रसाद व पवन सुत ओझा निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी गुलाब सिंह ने सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया।

चुनाव प्रक्रिया में अधिवक्ता केशवराम यादव, राम रतन पांडेय, सुभाष चंद्र चौधरी, जितेंद्र चौधरी, सालिक राम चौधरी, यशोदा नंद पांडेय, श्री प्रकाश पांडेय, सिद्धार्थ गौतम ने अहम योगदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed