{"_id":"60f852c08ebc3e6d19024b2c","slug":"ram-ugraha-s-body-was-found-landed-in-saryu-river-basti-news-gkp4026984107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नदी में उतराया मिला ससुराल आए युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नदी में उतराया मिला ससुराल आए युवक का शव
विज्ञापन
कुदरहा क्षेत्र के सरयू नदी में ससुराल आये युवक का शव मिलने पर लगी लोगो की भीड़। संवाद न्यूज एजेंस
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू नदी में उतराया मिला रामउग्रह का शव
कलवारी-रामपुर तटबंध के पास लोगों को दिखा शव
लालगंज थाने के मटियरिया गांव ससुराल आए थे रामउग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। अंबेडकरनगर से लालगंज थानाक्षेत्र के मटियरियां गांव में ससुराल आए रामउग्रह का शव कलवारी-रामपुर तटबंध के ठोकर नंबर तीन के पूरब सरयू नदी में उतराता मिला। जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद उसकी पहचान मटियरिया गांव में ससुराल आए अंबेडकरनगर जनपद के गोविंदापुर गांव निवासी रामउग्रह के रूप में हुई। तीन दिन पूर्व रामउग्रह का कपड़ा, चप्पल व मोबाइल ठोकर नंबर तीन पर मिला था। ननिहाल में मौजूद रामउग्रह के बेटे कुलदीप और शिवदास भी पहुंचे। नाव के सहारे नदी में शव तक पहुंचे तो पिता रामउग्रह को देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज कुदरहा शशिकांत पुलिस टीम के साथ पहुंचे और शव को बाहर निकालवा कर पीएम के लिए भेज दिया। अंबेडकरनगर जिले के इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के गोविंदापुर गांव के निवासी रामउग्रह की शादी मटियरिया गांव में मंगरु की बेटी बासमती से हुई थी। हरियाणा में एक निजी कंपनी में काम करते थे। एक सप्ताह पूर्व चार बच्चों के साथ उनकी पत्नी मायके मटियरिया गांव आई थीं। परिवार को घर ले जाने के लिए तीन दिन पूर्व यहां आए थे। सोमवार की सुबह शौच करने की बात कह कर निकले थे। काफी समय वापस नहीं पहुंचने पर लोग इधर-उधर खोजने लगे। उसका छोटा बेटा ढूंढते हुए सरयू किनारे पहुंचा जहां संदिग्ध हालात में कपड़ा और चप्पल मिला था। तभी से स्थानीय गोताखोरों के सहारे सरयू नदी में खोज चल रही थी।