फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rally fired, sought cooperation in temple construction

रैली निकाल मंदिर निर्माण में मांगा सहयोग

Fri, 15 Jan 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rally fired, sought cooperation in temple construction
रैली निकाल मंदिर निर्माण में मांगा सहयोग
विज्ञापन

छावनी। रामरेखा आश्रम से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण जनजागरण महाअभियान की शुरुआत शुक्रवार को हुई। क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में रामरेखा आश्रम से राम जानकी तिराहे तक पैदल रैली निकाली गई। विधायक ने लोगों से मंदिर निर्माण में सहयोग मांगा। लोगों को पत्रक वितरित किया गया।
जनजागरण कार्यक्रम के बाद रामरेखा आश्रम पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। विधायक ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण में जन सहयोग आवश्यक है। वर्षों से हिंदू समाज मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष कर रहा था। 27 फरवरी तक संघ कार्यकर्ता घर-घर जाकर सहयोग राशि एकत्रित करेंगे। विहिप के जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने कहा कि प्रभु राम जन-जन के पूज्यनीय हैं।
विज्ञापन

राम मंदिर तो किसी उद्योगपति के चंदे से भी बन सकता था, लेकिन इस निर्माण में सबकी भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह व अजीत सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन राजेश द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ध्रुव नारायन सिंह, आरएसएस के जिला कार्यवाहक संतोष, सुनील त्रिपाठी, डीएन सिंह, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, विकास सिंह, डॉ. घनश्याम सिंह, राम सिंगार ओझा, करुणा सिंह, बृजेश सिंह, धनप्राप्त वर्मा, राम स्वारथ सिंह, सत्यदेव सिंह, राज नारायण मिश्र, मनीष सिंह, राधे सिंह, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed