फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Raksha Bandhan

पार्वती 40 साल से मो. वारिस को और वंदना 25 वर्ष से मो.आरिफ, अरबाज व शाहिद बांधती हैं राखी

Sun, 22 Aug 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan
पार्वती 40 साल से मो. वारिस को और वंदना 25 वर्ष से मो.आरिफ, अरबाज व शाहिद बांधती हैं राखी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार(बस्ती)। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इसमें सामाजिक सौहार्द और सद्भाव का भाव भी छिपा है। इसी भाव को कायम किए हुए हैं सल्टौआ की पार्वती और नगर बाजार की वंदना। ये दोनों कई वर्षों से मुस्लिम भाइयों को राखी बांध रहीं हैं।

सल्टौआ की पार्वती देवी पिछले 40 वर्षों से नगर बाजार निवासी मो.वारिस को राखी बांधती आ रही हैं। पार्वती देवी कहती हैं कि हिंदू मुस्लिम दोनों सगे भाई की तरह हैं। कोई भी मजहब आपस में बैर नहीं सिखाता है। वहीं नगर बाजार निवासी वंदना पाठक पिछले 25 वर्षों से मो.आरिफ, अरबाज व शाहिद को राखी बांध रही हैं। उन्होंने रविवार को एक बार फिर राखी बांधकर भाइयों को मिठाई खिलाई। वंदना पाठक ने बताया कि धर्म जाति ऊंच-नीच जैसे तमाम बंधनों को तोड़ एकजुट होने पर ही देश आंतरिक तौर पर मजबूत होगा। बहनों ने कलाई पर राखी बांधकर मुंह मीठा कराया तो वहीं भाईयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट करते हुए रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed