{"_id":"619140a149e56d492a6bf42a","slug":"rakesh-chaturvedi-digri-college-won-match-basti-news-gkp416335123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबाल में राकेश चतुर्वेदी डिग्री कालेज का डंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडबाल में राकेश चतुर्वेदी डिग्री कालेज का डंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंडबॉल : राकेश चतुर्वेदी डिग्री कॉलेज ने जीता मैच
- सांसद खेल महाकुंभ : अंतर्राष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा व डीएम ने किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती मे सांसद खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के दूसरे दिन हैंडबाल के बालक वर्ग की प्रतियोगिता में राकेश चतुर्वेदी डिग्री कालेज ने शानदार जीत दर्ज की। जबकि इसी प्रतियोगिता का दूसरा मैच लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के नाम रहा। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में लक्ष्य एकेडमी कला, खैर इंटर कालेज, एमके स्पोर्ट्स बस्ती विजेता रहा। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम सौम्या अग्रवाल व अंतर्राष्ट्रीय एथलीट खिलाड़ी नीलू मिश्रा ने किया। जबकि शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन कार्यक्रम संयोजक पवन कसौधन ने किया।
प्रतियोगिता के एथलेटिक्स के 100 मी. दौड़ सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में कुल 253 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंतिम फाइनल में निर्भय नाथ तिवारी, शैलेंद्र कुमार, प्रेम प्रकाश ओझा, विक्रम, तबदरेज, विकास कुमार, अमन सिंह, जय कुमार रहे। 100 मी बालिका सीनियर वर्ग के प्रतिभागिता में 36 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमे रूकसा नूरी, पूनम गुप्ता, रोशनी यादव, शिवांगी सिंह, विजय लक्ष्मी वर्मा, अंकिता त्रिपाठी, गुड़िया भाष्कर, सुनीता राज, सपना पांडेय अंतिम नौ में रहीं। खो-खो बालक वर्ग का लीग मैच कराया गया, जिसमें कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रथम लीग मैच में कोठवा भरतपुर, खैर इंटर कॉलेज, रामवासी एजुकेशन गौरा आदि टीमे विजेता रहीं। कबड्डी के ग्राउंड पर बालक जूनियर वर्ग के नौ मैच खेले गए, जिनमें ओम मिश्रा, पंडित चतुर्भुज, हर्षित दुबे, विजय शर्मा, एसएस ट्रेनिंज, स्टेडियम बस्ती, सुधीर चौधरी, सुमित यादव, धीरेंद्र कुमार आदि की टीमे विजेता रही। बास्केटबाल टीम के छह मैच हुए, जिसमें राकेश चतुर्वेदी डिग्री कॉलेज, जेवियर्स, श्रीराम पब्लिक स्कूल, श्रीराम पब्लिक स्कूल, स्टेडियम बस्ती, हंसराज लाल इंटर कालेज विजेता रही।
-------
प्रभारी मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा आज करेंगे उद्घाटन
सांसद खेल प्रतियोगिता में सोमवार को आयोजित विभिन्न खेलों का पहले सत्र में जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह मोती दिन में 11 बजे, जबकि युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या करेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा व नितेश शर्मा ने दी है।