फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rajkishor was president of civil baar asosiation

राज किशोर चुने गए सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Mon, 04 Oct 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Rajkishor was president of civil baar asosiation
राज किशोर चुने गए सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
विज्ञापन

- शशि प्रकाश महामंत्री व शिवाकांत बने कनिष्ठ उपाध्यक्ष
- 715 अधिवक्ताओं में से 559 ने किया मताधिकार का प्रयोग
- छह पदों पर हुआ निर्विरोध चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। इसमें राजकिशोर पांडेय अध्यक्ष, शशि प्रकाश शुक्ला महामंत्री व शिवाकांत त्रिपाठी कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। इससे पहले सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान चला। इसके बाद मतों को गिनने की प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम चार बजे खत्म हुई। देर शाम निर्वाचित सदस्यों की घोषणा की गई।
चुनाव अधिकारी मोतीचंद पांडेय ने बताया कि कुल 715 अधिवक्ताओं में से 559 ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 21 मत अमान्य पाए गए। चुनाव में अध्यक्ष पर राजकिशोर पांडेय को 322 व निकटतम प्रतिद्विंद्वी रहे राम सुरेश वर्मा को 234 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार राजकिशोर ने 88 वोटों से जीत दर्ज की। महामंत्री पद पर शशि प्रकाश को 180 और शिव पूजन मिश्र को 176 मत मिले। महज चार मत से शशि प्रकाश महामंत्री चुने गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिवाकांत त्रिपाठी को 276 और जितेंद्र चौधरी को 187 मत मिला। शिवाकांत 89 मत अधिक पाकर कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन

छह पदों पर हुआ निर्विरोध चुनाव
सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में छह पदों पर प्रत्याशियों ने निर्विरोध चुनाव जीता। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभाकर मिश्र व गोपेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष पावेंद्रनाथ पुरी व शिवराम चौधरी, संयुक्त मंत्री दिलशाद हसन, रामचंद्र व राजेश मिश्र, वरिष्ठ कार्यकारिणी में हनुमत शुक्ल, राजेश कुमार सिंह, शिवकुमार त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार सिंह, अली अहमद व मेराज अहमद निर्विरोध सदस्य चुने गए। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए मनीष कुमार सिंह, सर्वेश कुमार पांडेय, पुष्पेंद्र पाठक, रविप्रकाश गिरी, हनुमान सिंह व प्रीत कुमार शुक्ल निर्विरोध चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर पवन सुत ओझा निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed