फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rajgir scorched due to hypertension

हाईटेंशन तार की चपेट से राजगीर झुलसा

Tue, 22 Oct 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rajgir scorched due to hypertension
हाईटेंशन की चपेट से राजगीर झुलसा
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थानाक्षेत्र के शंकरपुर गौरियन पुरवा में घर की छत पर सीढ़ी बनाते समय राजगीर ऊपर से गुजरी एचटी लाइन के चपेट आकर झुलस गया।
छतौना गांव के विपिन कुमार (30) पुत्र राम लखन मंगलवार को 11 बजे गौरियन पुरवा में छत के ऊपर सीढ़ी पर गुमटी बना रहा था। एक सरिया हाथ में लेकर ऊपर उठाया जो हाईटेंशन लाइन से छू गई। सरिया में उतरे करंट से वह झुलस गया। ग्रामीणों की मदद से तत्काल सीएचसी विक्रमजोत ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया।

गौरियन पुरवा गांव के पास से विद्युत उपकेंद्र विक्रमजोत से आपूर्ति होती है, जो गांव में कई लोगों के घरों से सटकर निकलती है। तार ढीले होकर लटक रहे हैं। आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मार्च में झिनका का पांच वर्षीय बेटा सद्दाम भी खेलते समय करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया था। लोगों ने विद्युत निगम के जिम्मेदारों से खंभे एवं तार हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed