फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rain

बारिश से मिली उमस से राहत

Sun, 22 Aug 2021 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। रक्षाबंधन के दिन रविवार को सुबह से मौसम साफ रहा। दोपहर तक कभी तेज धूप तो कभी बादल छाए रहे। दोपहर बाद मौसम बदला और आसमान पर काले बादल छा गए और कुछ देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि अगले दो दिनों तक बारिश के आसार हैं।

पिछले दिनों उमस भरी गर्मी से शहर के लोग बेहाल थे। शुक्रवार की रात में अचानक मौसम बदला और घने बादलों के चलते शहर के बाहर ग्रामीण इलाकों में रात भर बारिश हुई। शनिवार को भी दिन भर रुक रुककर कहीं कहीं बारिश होती रही। इससे उमस की मार सह रहे लोगों को राहत मिली। हालांकि रविवार की सुबह से मौसम साफ था। दोपहर में सूर्य की किरणें तल्ख थीं, जिससे उमस फिर बढ़ गई। हालांकि दोपहर बाद बदला मौसम और बारिश हुई। इससे उमस से फिर कुछ राहत मिली। तापमान अधिकतम 34 और न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। आचार्य नरेंन्द्र देव कृषि एवं प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी अमरनाथ मिश्र के मुताबिक अगले दो दिनों तक मध्यम बारिश हो सकती है। इससे तापमान दो डिग्री सेल्सियस नीचे जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed