फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rail traffic did not return on track, 27 major trains passed through Badhani

Basti News: पटरी पर नहीं लौटा रेल यातायात, बढ़नी होकर गुजरीं 27 प्रमुख ट्रेनें

Sat, 20 Jul 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 20 Jul 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Rail traffic did not return on track, 27 major trains passed through Badhani
अप ट्रैक से गुजरी कुशीनगर, गोरखधाम, अवध और वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
विज्ञापन

डाउन ट्रैक पर अब भी नहीं गुजरी एक भी ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बाराबंकी-गोरखपुर रेल खंड पर गोंडा स्टेशन से करीब 19 किमी दूर मोतीगंज-झिलाही स्टेशनों के बीच बृहस्पतिवार को हुए हादसे के चलते रेल यातायात अब भी पटरी पर नहीं आ पाया है। पटरियों को फिर से दुरुस्त करने के लिए आठ सौ से अधिक अधिकारी-कर्मचारी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पटरियों के रिस्टोर करने के बीच तीन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर चलाया जा रहा है।
इस बीच बस्ती रेलवे स्टेशन से अप ट्रैक पर चार ट्रेनें गुजरीं। इनमें कुशीनगर एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस और वैशाली एक्सप्रेस शामिल है। डाउन ट्रैक पर दूसरे दिन शुक्रवार को भी कोई ट्रेन नहीं गुजरी। बृहस्पतिवार को रेल प्रशासन ने कुल 31 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया था। इनमें से 27 ट्रेनें अब भी गोरखपुर से बढ़नी के रास्ते से निकल जा रही थी। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को बस्ती से होकर चार ट्रेने गई। ऐसे में यात्रियों को थोड़ी सही राहत मिली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गोंडा जनपद सीमा में दिन में 2.30 बजे ट्रेन हादसा हो जाने से बस्ती तक कोहराम मच गया था। गोंडा जिले के मोेतीगंज- झिलाही स्टेशन के बीच पिकौरा के पास चंडीगढ़- डिबरूगढ़ एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से इस रूट का रेल आवागमन ठप हाे गया। पूरब से दक्षिण और उत्तर तक चलने वाली अप औेर डाउन ट्रेनों का रूट परिवर्तित करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या-गोरखपुर और गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर निरस्त कर दी गई थी। इससे लोकल यात्रियों को काफी परेशानी हुई। गोरखधाम, कुशीनगर, काठगोदाम, वैशाली एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक जैसी अप ट्र्रेनों कोे गोरखपुर से वाया बढ़नी होते हुए रवाना किया गया। इससे बस्ती, बभनान बोर्डिंग के सैकड़ों लोगों को यात्रा निरस्त करनी पड़ी। इन स्टेशनों पर टिकट निरस्त कराने के लिए भीड़ लगी रही। स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद ने बताया कि चार से पांच दिन के अंदर सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर बस्ती स्टेशन से होकर जाने लगेंगी।

...
135 यात्रियों ने वापस किए टिकट
- ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन की वजह से शुक्रवार को लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए बुक कराए 135 यात्रियों ने अपने टिकट वापस किए। जिसका मूल्य एक लाख 35 हजार रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed