फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rail accident keman

केसरई गांव के पास पटरी टूटी, कीमैन की सक्रियता से टला बड़ा रेल हादसा

Sat, 07 Dec 2019 12:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गौर (बस्ती)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गौर (बस्ती)। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Dec 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
Rail accident keman
रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर पहले गेट संख्या 212 सी केसरई गांव के पास शुक्रवार भोर में पटरी टूट हो गई थी। डाउन रेलवे लाइन की जांच के समय की मैन की नजर पड़ गई। जिसके बाद लाल झंडी दिखाकर मालगाड़ी को रोक लिया।
विज्ञापन


गौर व टिनिच रेलवे स्टेशन के बीच केसरई गांव के पास किलोमीटर संख्या 589/1-2 के निकट डाउन रेलवे लाइन सुबह 7:55 बजे टूट हो गई। उसी समय टिनिच की तरफ से रेल निरीक्षण करते हुए कीमैन जयराम मीणा पहुंच गए। उनकी नजर टूटी रेल लाइन पर पड़ गई। इसी बीच गोंडा की तरफ से गोरखपुर को बीसीएन मालगाड़ी आ रही थी जिसे लाल झंडी दिखाकर कीमैन ने बीच में रोक लिया। इससे डाउन रेलवे ट्रैक व गेट संख्या 212 सी पूरी तरह बाधित हो गया।
विज्ञापन


इसकी सूचना गेटमैन व गौर स्टेशन पर दी। केसरई गांव के ग्रामीणों की मदद से टूटी रेलवे लाइन पर प्लेट बांधकर रेल यातायात बहाल किया। मौके पर पहुंचे मंडल रेल इंजीनियर (जेई) कपिल देव ने मालगाड़ी के चालक संतोष कुमार को मेमो देकर 8:30 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लगभग 35 मिनट रेल संचालन ठप रहा। मंडल इंजीनियर ने बताया कि डाउन ट्रैक से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को 10 की स्पीड से काशन पर चलाया जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक गौर एएच खान ने बताया कि लाइन टूटी होने से स्टेशन पर सुपर फास्ट पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को 25 मिनट तक रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed