फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Quarterly exam on head, only 2.86 lakh books came

तिमाही परीक्षा सिर पर, आईं महज 2.86 लाख किताबें

Sat, 27 Aug 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Quarterly exam on head, only 2.86 lakh books came
तिमाही परीक्षा सिर पर, आईं महज 2.86 लाख किताबें
विज्ञापन

15.76 लाख किताबों की है जरूरत
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को नई किताबों के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। जिले में करीब दो लाख 86 हजार किताबें आई हैं। जबकि 15 लाख 76 हजार किताबों की जरूरत है। सितंबर में तिमाही परीक्षा प्रस्तावित है। ऐसे में विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है।
जिले में 2076 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 1,430 प्राथमिक, 324 उच्च प्राथमिक और 322 संविलियन विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में दो लाख 44 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। शासन की तरफ से विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें उपलब्ध कराई जाती हैं। इस बार अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू हुआ, लेकिन अब तब सभी विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिल पाई हैं।
विज्ञापन

पिछले साल की पुरानी किताबों से विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है। बीएसए इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि जो किताबें जिले में आ रही हैं, उसे बीआरसी को भिजवाया जा रहा है। बीआरसी से विद्यालयों में किताबों का वितरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही और किताबों के मिलने की उम्मीद है
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
किताबों की आपूर्ति में देरी हुुई है। प्रकाशक तय होने के बाद शासन स्तर से दबाव बनाने पर आपूर्ति शुरू हुई है। यूक्रेन में युद्ध के कारण कागजों की आपूर्ति में दिक्कत होने की बात प्रकाशकों की ओर से कही जा रही है। बीएसए को निर्देश दिए गए हैं कि यदि आपूर्ति में देरी हो तो जिलाधिकारी को अवगत कराएं।
-सत्य प्रकाश त्रिपाठी, सहायक शिक्षा निदेशक, बस्ती मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed