फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   punctuality makes success MP

अनुशासन ही एक छात्र को दिला सकती है सफलता- सांसद

Wed, 18 May 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
punctuality makes success  MP
अनुशासन से ही मिलती है सफलता : सांसद
विज्ञापन

बस्ती। शहर के जामडीह स्थित जीएस महाविद्यालय में बुधवार को सांसद हरीश द्विवेदी ने छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन अनुशासन के अधीन होना आवश्यक है। छात्र की व्यक्तिगत दिनचर्या में यदि अनुशासन का स्थान सर्वोपरि है तो वह निश्चित रूप से सफल होगा। सांसद ने छात्र- छात्राओं से मिलकर विषय के संबंध में जानकारी भी ली।
अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य संजीव पांडेय ने कहा कि देश को यदि विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा करना है तो तकनीकी सशक्तीकरण को बढ़ावा देना अति आवश्यक है। जिस क्रम में प्रदेश में चहुं ओर लैपटॉप स्मार्टफोन और टैबलेट का वितरण किया जा रहा है। सरकार के इस निर्णय से सभी छात्रों में उत्साह का माहौल है। भाजपा नेता प्रमोद पांडेय ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार के कदम का भाजपा नेता दिलीप पांडेय ने भी समर्थन किया था। छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्मार्टफोन की उपयोगिता के संबंध में जितना भी कहा जाए कम है।
विज्ञापन

आप इस स्मार्टफोन के माध्यम से अपनी शिक्षा को बेहतर व सुगम बना सकते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के 684 छात्रों को स्मार्टफोन दिया गया। संचालन महाविद्यालय के बीएड विभागाध्यक्ष जितेंद्र यादव जीत ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता अरविंद पाल, आशीष शुक्ला, दिलीप पांडेय, राम निरंजन गुप्ता, मनीष मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, रविन्द्र गिरी, अजीम, अखिलेश, राम अवतार, शुभम, हर्षित आदि मौजूद रहे। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के आरबीएस महाविद्यालय पायकपुर डिंगरापुर में सांसद हरीश द्विवेदी ने महाविद्यालय के 351 छात्र- छात्राओं में स्मार्ट फोन वितरित किया। कहा कि बच्चों को तकनीक से जोड़ने का सरकार का यह प्रयास सराहनीय है। वहीं, सांसद हरीश द्विवेदी ने केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रबंधक राजू सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा गोरखपर क्षेत्र के मुकेश सिंह, विद्यामणि सिंह, प्रमुख अभिषेक कुमार, सगुन शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed