फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Public representatives arrived to pay tribute to Harish Dwivedi's mother.

Basti News: हरीश द्विवेदी की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

Sat, 17 Oct 2026 02:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Public representatives arrived to pay tribute to Harish Dwivedi's mother.
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते प्रदेश अध
नगर बाजार। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता दिवंगत यशोदा देवी के निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को उनके पैतृक आवास तेलियाजोत पर जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अजीत पाल, हरियाणा सरकार के मंत्री गौरव गौतम, विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह चौहान और अविनाश सिंह चौहान, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, सुरेश तिवारी, असम के सांसद कामाख्या प्रसाद तासा, विधायक डिप्लू रंजन शर्मा, यूपी के चुनाव सह प्रभारी अनंत ओझा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


पंकज चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष सांविधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग को लेकर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है और देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। एसआईआर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल न तो सरकार के साथ खड़े हैं और न ही युवाओं के हितों को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल सत्ता परिवर्तन के लिए प्रयासरत है। योगी सरकार ने अपने कार्यकाल में कई बार गन्ना मूल्य में वृद्धि की है। प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed