{"_id":"6ade6b8524350cd5b50a8c1d","slug":"provided-guidance-on-livestock-care-and-distributed-medicines-to-100-livestock-farmers-basti-news-c-207-1-bst1005-170229-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पशुओं के रखरखाव के बारे में बताया, 100 पशुपालकों को बांटीं दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पशुओं के रखरखाव के बारे में बताया, 100 पशुपालकों को बांटीं दवाएं
विज्ञापन
शिविर में पशुपालकों को टीकाकरण और पशु प्रबंधन की जानकारी देते पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष श्री
टिनिच। पशुओं को स्वस्थ रखने और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए नियमित डी-वर्मिंग, संतुलित चारा प्रबंधन और समय पर टीकाकरण की सलाह दी गई। रविवार को सल्टौआ ब्लॉक के अजगैवा जंगल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय पशु आरोग्य शिविर में प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजय श्रीवास्तव ने कहा कि पेट में कीड़े होने से पशुओं की वृद्धि प्रभावित होती है और दूध उत्पादन में भी कमी आ सकती है।
पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित शिविर का उद्घाटन प्रधान प्रतिनिधि लल्लन चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र कि समक्ष दीप जलाकर किया। डॉ. विजय श्रीवास्तव ने पशुपालकों को पशुओं को पेट के कीड़ों से बचाने के लिए नियमित डी-वर्मिंग कराने की सलाह दी। डॉ. संतोष श्रीवास्तव ने पशुओं की साफ-सफाई, उचित चारा प्रबंधन, समय पर टीकाकरण और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। शिविर में पशुओं में बांझपन की समस्या, हरे चारे के महत्व, पशु बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से पशुपालन के लिए ऋण और पशुओं के उचित रखरखाव की जानकारी दी गई।
इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि लल्लन चौधरी ने गोपूजन कर गाय को गुड़ खिलाया और माला पहनाई। शिविर में 100 पशुपालकों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। डॉ. राजू, पशुधन प्रसार अधिकारी अभिषेक कुमार, नूरूलहुदा, संतोष यादव, हरिराम यादव, नोहर, किसान अनिल यादव, जगदीश यादव, उमेश, बाबूलाल, रामकुमार, तिलकराम, फूर्तराम यादव, रोहित मौजूद रहे।