{"_id":"62b5f066341be801071d294f","slug":"protested7-basti-news-gkp44150172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के साथ रहने के लिए ससुराल में धरना दे रही विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के साथ रहने के लिए ससुराल में धरना दे रही विवाहिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के साथ रहने के लिए ससुराल में धरना दे रही विवाहिता
- बेटे व बेटी के साथ धरने पर बैठी हैं शांति
- बोलीं डीएम, पीड़ित को दिलाया जाएगा न्याय
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वाल्टरगंज थाना अंतर्गत केउवां जप्ती निवासी शांति अपने पति के साथ रहने के लिए ससुराल में धरना दे रही हैं। शांति अपनी बेटी पूजा और पुत्र विवेक के साथ ससुराल में अपने घर के सामने बैठी हैं। उन्होंने न्याय के लिए डीएम से भी गुहार लगाई है।
शांति ने बताया कि उसके पति बालकेश और सास ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है। कुछ दिन वह अपने मायके में रही। लेकिन जब पिता का निधन हो गया तो मायके में भी ठिकाना नहीं रहा। ससुराल पहुंची तो पति और सास ने घर में घुसने नहीं दिया। शांति ने बताया कि पति से उसका तलाक नहीं हुआ है। वह खुले आसमान में दो बच्चों के साथ धरना देकर हक मांग रही है। उसे पति द्वारा तीन हजार रुपये भरण पोषण के लिए मिलता है, लेकिन महंगाई में इससे बच्चे का पालन संभव नहीं है। शांति ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसकी स्थिति को देखते हुए पति, सास, ससुर के मकान में उसे रहने दिया जाए। जिससे वह बच्चों के भविष्य को सुरक्षित कर सके। डीएम ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम भेजी जा रही है। पीड़ित को जल्द ही न्याय मिलेगा।