फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   protested to aap

बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ आप का प्रदर्शन

Sun, 28 Nov 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
protested to aap
बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ आप का प्रदर्शन
विज्ञापन

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों और गोरखपुर में अंकुर शुक्ला की हत्या का मामला
प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नाजिर सदर को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रयागराज के फाफामऊ में एक ही परिवार के चार लोगों और गोरखपुर में अंकुर शुक्ला की हत्या के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को शास्त्री चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कलक्ट्रेट में नाजिर सदर को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल है। सरकार सुशासन के दावे कर रही है। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आनंद राजपाल ने कहा प्रयागराज और गोरखपुर में हत्या की घटनाएं निंदनीय हैं। कप्तानगंज के विधानसभा प्रभारी डॉ. संजय चौधरी ने कहा प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आह्वान पर पूरे प्रदेश में राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आप फाफामऊ के पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग बुलंद कर रही है। प्रदर्शन में रामनाथ गौतम, जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ.नरेंद्र चौधरी, महासचिव इरशाद अली, डीएन त्रिपाठी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अशोक श्रीवास्तव, व्यापार प्रकोष्ठ के आनंद राजपाल, भीम प्रसाद, डॉ.सुबाष वर्मा, पतिराम आजाद, उमेश कुमार शर्मा, ऊषा देवी, अजीत कुमार सिंह, बालकृष्ण, विजय कुमार, सचिन, दीपचंद पांडेय, डीसी दुबे, राजकुमार, गायत्री देवी, गुड़िया देवी, दिनेश यादव, प्रवींद्र कुमार, रामबहाल, सुग्रीव, भीम प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed