फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   protested of lekhpal

लेखपालों ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन

Sun, 05 Dec 2021 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
protested of lekhpal
लेखपालों ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के व्यवहार पर लेखपाल संघ ने जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। लेखपाल संघ की बैठक तहसील परिसर में शनिवार को जिला अध्यक्ष राम सुमेरे की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद समस्याओं से संबंधित आठ सूत्री ज्ञापन लेकर पदाधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि जैसे ही संघ पदाधिकारियों ने अपनी बात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के समक्ष रखना शुरू की तो वह भड़क गईं।

संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने लेखपालों को बर्खास्त करने तक की बात कह डाली। इससे खफा लेखपालों ने तहसील परिसर में ही नारेबाजी शुुरू कर दी। लेखपाल संघ तहसील अध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आए दिन लेखपालों को प्रताड़ित करती रहती हैं। संगठन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट परमजीत कौर ने बताया कि लेखपालों का आरोप निराधार है। शासन की मंशा व अनुशासन में कार्य करने के लिए सभी को निर्देशित किया है। जो अनुशासनहीनता करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मौके अजय राज सिंह, नंद लाल, वीरेंद्र, सतीश चंद्र, भोला पासी, सचिन कुमार, कमलेश कुमार, उदय प्रताप सिंह, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed