फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   protest to Bank employee

हड़ताल पर रहे बैंककर्मी, कामकाज प्रभावित

Mon, 27 Sep 2021 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
protest to Bank employee
हड़ताल पर रहे बैंककर्मी, कामकाज प्रभावित
विज्ञापन

- बड़ौदा यूपी बैंक की शाखाओं में ठप रहा कामकाज, लौटे उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आल इंडिया रीजनल रुरल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में बड़ौदा यूपी बैंक की लगभग सभी शाखाओं में हड़ताल रहा। हड़ताल के चलते शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा और उपभोक्ताओं को वापस लौटना पड़ा।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय सहायक महासचिव कामरेड केके श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र सरकार ग्रामीण बैंकों को प्राइवेट कर इस देश के किसानों, मजदूरों और गरीबों का एक सम्मानजनक बैंकिंग सिस्टम से जुड़ने का हक छीन लेना चाहती है, जो कि इस देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा है। हड़ताल में प्रमुख रूप से कई वर्षों से अस्थाई रूप से काम कर रहे दैनिक वेतन भोगियों को स्थाई कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और 11वां वेतन समझौता तथा 8वां ज्वाइंट नोट पूरी बैंकिंग इंडस्ट्री की तरह ग्रामीण बैंकों में भी बिना किसी भेदभाव के लागू किया जाए। ग्रेच्युटी, कंप्यूटर इंक्रीमेंट सहित सभी लंबित मुद्दों को जल्द से जल्द लागू किया जाए। हड़ताल में क्षेत्रीय कार्यालय बस्ती का घेराव कर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन किया गया।
विज्ञापन

हड़ताल व प्रदर्शन में बंशगोपाल मिश्रा, तरून मल्होत्रा, मनीष पांडेय, सुमित राघव, कमल उपाध्याय, संदीप तिवारी, सलिल जैन, शिवम द्विवेदी, मो. खुर्सीद, वीरेंद्र बहादुर सिंह, सूर्यनाथ, सुब्रतसेन गुप्ता, मनीष पंत, विजय रविकांत, सापेक्ष, दीपक, दीपेंद्र, अंकित, अंकुर, सुजीत, मनोज, आशुतोष, चंद्रभान, चंद्र प्रकाश, जसलीन, मनोज और अंकित आदि कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed