फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   protest,samaj wadi parti

सपा ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में किया प्रदर्शन

Fri, 18 Jun 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
protest,samaj wadi parti
राज्यपाल को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन सीआरओ को दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस संबंध में राज्यपाल को संबोधित छह सूत्री मांग पत्र सीआरओ नीता सिंह को सौंपा।
सपा जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस मूल्य वृद्धि ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। लोग खाद्य सामग्रियों के दामों में वृद्धि, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, किसानों का गन्ना मूल्य मूल्य भुगतान न होने, बेरोजगारी, व्यापारियों के उत्पीड़न, गिरती कानून व्यवस्था से भी लोग त्रस्त हैं। कोरोना संकट काल में गरीबी से जूझ रहे परिवारों के लिये महंगाई बड़ी मुसीबत है। सरकार व्यापक जनहित में मूल्य वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस ले। ज्ञापन में पेट्रोल, डीजल, रसोई, गैस की मूल्य वृद्धि वापस लिए जाने, खाद्य सामग्री के मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण, महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार पर अंकुश लगाने, बढ़ती बेरोजगारी, व्यापारियों के उत्पीड़न, गिरती कानून व्यवस्था के सवाल पर प्रभावी कदम उठाए जाने, वाहन चेकिंग के नाम पर उगाही बंद करने, सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं का पुलिसिया उत्पीड़न बंद किए जाने की मांग शामिल है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र चौधरी, दूधराम के साथ ही सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिंडारी, समीर चौधरी, यज्ञेश पांडेय, सुमन सिंह, राजेंद्र चौधरी, मो. उमर, मो. सलीम, अरविंद सोनकर, विजय विक्रम आर्य, रन बहादुर यादव, गुलाम गौस, अखिलेश यादव, मो. जावेद, मोईन अहमद, राजेंद्र चौरसिया, गुलाब चंद्र सोनकर, आदित्य पांडेय, वीरेंद्र चौधरी, अब्दुल कलाम, आमिष खान, रवि गुप्ता, राम उजागिर गौतम, जहीर अंसारी, रमेश कुमार गौतम, मुरलीधर पांडेय, अमित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed