{"_id":"61914160c13f0508ab02d7f0","slug":"protest-of-villagers-basti-news-gkp416335824","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क मार्ग निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क मार्ग निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
- गुंडा कुंवर ग्राम पंचायत का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुंडा कुंवर में आजादी के बाद से अब तक संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं हो सका है। इससे आक्रोशित 500 की आबादी वाले गांव पूरे तिलक के लोगों ने रविवार को संपर्क मार्ग के लिए प्रदर्शन किया। समाजसेवी चंद्रमणि पांडेय सुदामा ने कहा कि छह माह के अंदर अगर मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया तो विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीण शिवकुमार भट्ट, संदीप भट्ट, अलगू प्रसाद शर्मा, ठाकुर प्रसाद, कपिल देव, अंजनी कुमार, सुरेंद्र पिंटू, हजारीलाल, ओमप्रकाश, राममिलन, सहदेव, केदारनाथ, राधेश्याम, ठाकुर प्रसाद, रामनिरंजन आदि ने बताया कि संपर्क मार्ग के लिए कई बार अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों से अपील की गई। हर कोई आश्वासन की घुट्टी पिलाकर टाल देता है। ग्रामीणों ने कहा कि मार्ग न बनने पर मतदान का प्रयोग नहीं करेंगे।