{"_id":"5d77eb038ebc3e016e0275f3","slug":"protest-basti-news-gkp321076520","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्ता खराब होने का आरोप लगा बंद कराया निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्ता खराब होने का आरोप लगा बंद कराया निर्माण
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुणवत्ता खराब होने का आरोप लगा बंद कराया निर्माण कार्य।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब गुणवत्ता का आरोप लगा बंद कराया निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। कस्बे के कप्तानगंज-दुबौलिया मार्ग पर मुख्य चौराहे से वायरलेस चौराहे तक करीब दो करोड़ रुपये की लागत से एक किमी सीसी रोड के दोनों तरफ चल रहे इंटरलाकिंग पटरियों के निर्माण की गुणवत्ता खराब होने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को काम बंद करा दिया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने कार्यदायी संस्था को चेतावनी दी कि जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
भाजपा पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में तो गड़बड़ी हुई ही है, अब पटरी व नाली निर्माण में भी गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। निष्प्रोज्य ईंट व टुकड़ों के अलावा सीमेंट भी घटिया स्तर की प्रयोग में लाई जा रही है। चेतावनी दी कि जब तक सक्षम अधिकारी से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच नहीं कराई जाएगी, तब तक कार्य नहीं होने दिया जाएगा। राजेश ने कहा कि उन्होंने स्वयं कई बार कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता से शिकायत करके गुणवत्ता खराब होने की शिकायत कर सुधार करने की बात कही, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मौके पर गौरवमणि त्रिपाठी, गणेश शर्मा, सार्जन चौबे, राधेश्याम गुप्ता, अजय मोदनवाल, नीरज सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता केके राय का कहना है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। फिर भी यदि कहीं शिकायत की गुंजाइश है तो इसकी जांच कराई जाएगी। निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।