{"_id":"5a6779394f1c1b4e588b4590","slug":"protest-agaist-padmawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म पद्मावत के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म पद्मावत के विरोध में प्रदर्शन
basti
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
विराोध्ा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती।
पद्मावत फिल्म के विरोध की चिंगारी जिले में भी पहुंच गई। मंगलवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह एवं छात्र नेता वागीश सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन के दौरान निर्माता संजय भंसाली का पुतला जलाया गया।
फिल्म पद्मावत के विरोध में मंगलवार को जीआईसी परिसर में जुटे सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जुलूस निकाला। फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली के खिलाफ नारेबाजी की। जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर पुतला जलाया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। पद्मावत फिल्म को उत्तर प्रदेश में प्रतिबंधित करने की मांग की गई। सुनील सिंह ने कहा देश की आजादी से लेकर आज तक भारतीय संस्कृति के लिए राजपूतों ने अपना खून बहाया है, हम अपने आदर्श रानी पद्मावत जैसे लोगों का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। करोड़ों लोगों की भावनाओं का अनादर करने वाली फिल्म पद्मावत के रिलीज होने पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। इस मौके पर अवनीश सिंह, विकास चौधरी, मनीष सिंह, रोलू सिंह, डब्लू सिंह, राना तिवारी, रवि तिवारी, योगेश्वर सिंह, शेर सिंह, सचिन सिंह, गोपेश पाल, रत्न पाल, महेंद्र प्रताप सिंह, कन्हैया तिवारी, सरोज पाल, डब्बू सिंह, प्रतीक सिंह तमाम लोग मौजूद रहे।