फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   'Proposal to be sent to the Trauma Center at Divisional Headquarters'

‘मंडल मुख्यालय पर ट्रामा सेंटर का भेजा जाए प्रस्ताव’

Fri, 22 Jan 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
'Proposal to be sent to the Trauma Center at Divisional Headquarters'
‘मंडल मुख्यालय पर ट्रामा सेंटर का भेजा जाए प्रस्ताव’
विज्ञापन

बस्ती। सड़क सुरक्षा समिति की शुक्रवार को सर्किट हाउस में हुई बैठक में डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि मंडल मुख्यालय पर ट्रामा सेंटर निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। इससे मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के समुचित इलाज की सुविधा होगी।
उन्होंने कहा कि जिले में लगभग 71 किमी नेशनल हाईवे -28 महत्वपूर्ण सड़क है। यहां पहले दुर्घटना की दृष्टिकोण से 25 ब्लैक स्पाट चिह्नित किए गए थे, जिनमें से 24 नेशनल हाईवे 28 पर हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कुछ स्थानों पर फ्लाईओवर बनने के कारण ब्लैक स्पाट का निर्धारण फिर से कर लिया जाए। शहरी क्षेत्र में पार्किंग जोन के लिए स्थान चिह्नित करने के लिए नगर पालिका बस्ती और जिला पंचायत को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि शहर को जाम से बचाने के लिए तथा लोगों के जान-माल की सुरक्षा के लिए यह आवश्यक हो गया है कि पार्किंग जोन बनाए जाएं, ताकि लोग इधर-उधर गाड़ी न खड़ी करें।
विज्ञापन

जिम्मेदार विभाग पार्किंग जोन के साथ-साथ नो पार्किंग जोन भी चिह्नित करें तथा इसका बोर्ड लगाएं। इसका उल्लंघन करने पर जुर्माना भी लगाएं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हाईवे पर अधिकतम तथा न्यूनतम वाहन की गति सीमा का निर्धारित स्थान पर बोर्ड लगाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रवर्तन कार्य में पुलिस विभाग प्रतिदिन 100 तथा परिवहन विभाग 25 ऐसे वाहनों का चालान करेंगे, जिनके चालक गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते दिखेंगे। एआरटीओ अरुण प्रकाश चौबे ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग के सुरक्षा प्रबंधक विपिन बिहारी ने बताया कि घायल व्यक्तियों को चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए एनएच 28 हर्रैया तथा टोल प्लाजा पर एंबुलेंस उपलब्ध रहती है। उसके लिए मोबाइल नंबर 9721524287 तथा 9161444555 पर कॉल करके सुविधा ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम अभय कुमार मिश्रा, आरटीओ संगीर अहमद अंसारी, सीओ गिरीश कुमार सिंह, सहायक प्रबंधक रोडवेज आरपी सिंह, अर्थ और संख्याधिकारी टीपी गुप्ता, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी शुभनारायण तथा पीसी सिंह, डीएस यादव, धनश्याम चित्रगुप्त, विकास मिश्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed