{"_id":"61a91ca272a40322b32e65fb","slug":"proposal-sent-to-run-roadways-buses-on-16-rural-routes-basti-news-gkp418470255","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 16 ग्रामीण मार्गो पर दौड़ेगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 16 ग्रामीण मार्गो पर दौड़ेगी रोडवेज बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 ग्रामीण मार्गों पर रोडवेज बसें चलाने का भेजा प्रस्ताव
स्वीकृति मिलने पर चलाई जाएंगी अनुबंधित बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिवहन निगम की ओर से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों की सुविधा के लिए जिले के 16 ग्रामीण मार्गों पर रोडवेज की बसें चलाने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर इन मार्गों पर अनुबंधित बसें चलने लगेंगी।
ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश मार्गों पर रोडवेज की बसें न चलने से आने-जाने वाले यात्रियों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए बस्ती डिपो से शासन को पत्र भेजकर रोडवेज की अनुबंधित बसें चलाए जाने की मांग की गई है। यदि शासन से स्वीकृति मिली तो लोगों को जिला मुख्यालय सहित संतकबीरनगर, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, कुशीनगर जैसे शहरों में पहुंचने में आसानी हो जाएगी। बस्ती डिपो के एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि जिले में कई मार्गों पर ग्रामीण बस सेवा उपलब्ध नहीं हो पाई है। 16 मार्गों पर रोडवेज की अनुबंधित बसें चलाए जाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। बताया कि बस्ती से सोदिया घाट मार्ग पर बस चलाने का प्रपोजल तैयार किया गया है। जिसमें बस्ती डिपो से शाम को पांच बजे बेलाडी से पिपरा गौतम के रास्ते सोदिया घाट तक बस जाएगी और सुबह सात बजे वहां से वापस आने के बाद गोरखपुर जाएगी। इसी तरह बस्ती से शाम चार बजे रामपुर के लिए अनुबंधित बसें चलाने के लिए खाका तैयार किया गया है, जो रामपुर से सुबह सात बजे चलेगी और महादेवा वाया मुंडेरवा के रास्ते गोरखपुर जाएगी।