{"_id":"6914e534992c6a1ea508491f","slug":"proposal-approved-condition-of-16-roads-to-improve-first-installment-released-basti-news-c-207-1-bst1005-147531-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रस्ताव पर मुहर, 16 सड़कों की सुधरेगी दशा, पहली किस्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रस्ताव पर मुहर, 16 सड़कों की सुधरेगी दशा, पहली किस्त जारी
Thu, 13 Nov 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
जर्जर व बदहाल हलुआपार गौराघाट मार्ग
बस्ती। जिले में जर्जर सड़कों का कायाकल्प होगा। शासन ने फिर से 16 सड़कों की मरम्मत के लिए मंजूरी दी है। पहली किस्त के रूप में बजट भी आवंटित किया गया है। इससे सड़कों की मरम्मत जल्द शुरू होगी। कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की इकाई निर्माण खंड और प्रांतीय खंड को दी गई है। टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू करने के लिए कहा गया है।
ग्रामीण अंचल को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली 16 सड़कों के दिन जल्द बहुरेंगे। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए शासन ने सड़कों की मरम्मत के लिए 10.18 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है। पहली किस्त के रूप में 6.71 करोड़ रुपये आवंटित भी कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था के चयन के बाद सड़कें बनाने का काम शुरू होगा। इनके बनने से करीब चार लाख राहगीरों का सफर आसान होगा। कुल 49.18 किमी. सड़क की होगी मरम्मत होगी। इसमें प्रांतीय खंड के अधीन 25.45 किमी. जबकि निर्माण खंड के अधीन 23.73 किमी. सड़क मरम्मत की जिम्मेदारी है।
गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़कों की दशा बेहद खराब है। आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत के लिए पत्र लिखा था। उसके बाद प्रांतीय खंड और निर्माण खंड ने सर्वे करवाया, जिसमें 16 मार्गों की स्थिति खराब मिली और मरम्मत की जरूरत सामने आई। लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों के मरम्मत व अनुरक्षण के लिए एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था। शासन ने इसे स्वीकृत करते हुए बजट भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी ने निविदा प्रकाशित कर ठेकेदार के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयनित ठेकेदार को दो माह में सड़कों की मरम्मत का काम पूरा करना होगा। उम्मीद है कि मार्च 2026 तक काम पूरा हो जाएगा। बताया गया कि इसमें कई सड़कें नवनिर्माण योजना में हैं। पांच साल तक अनुरक्षण कार्य के साथ सड़क निर्माण की जिम्मेदारी संबंधित संस्था को सौंपी जाएगी।
-- --
इन संपर्क मार्गों का होगा नव निर्माण
- एनएच-28 तिलकपुर कटरी मार्ग से दूबौली दूबे होते हुए टिनिच तक मार्ग।
- महराजगंज-बेलघाट से कोदई मार्ग।
- हर्रैया-बभनान-परसा मार्ग सलहदीपुर से करनपुर होते हुए सरैया मिश्र मार्ग।
- एलडी-कनैला-सोनियाघाट होते हुए मसहा पांडेय पुरवा मार्ग।
- अक्सड़ा-बहादुरपुर पिच मार्ग से इटैलिया वाया मटेरा मार्ग।
- एलडी-चरकैला-गोसैसीपुर वाया गंगापुर महुआपार कला मार्ग।
- एलडी-कैथोलिया लाला मार्ग।
- मुंडेरवा-लालगंज से मेहड़ा बाया भैंसा मार्ग।
- दरियापुर से आदमपुर मार्ग।
- हनुमानगंज से कोहरा तेलौरा मार्ग।
- रुधौली-डुमरियागंज मार्ग से गंधरिया होते हुए आमी नदी तट तक मार्ग।
- जोगिया से पकरी मार्ग।
- बस्ती-महसों महुली मार्ग के किमी. तीन से खौरहवा से लौकिहवा मार्ग।
- सोनूपार-रामपुर- देवरिया से आमचादी मार्ग।
- महसो-देवरिया संपर्क मार्ग से सिकराहकीम संपर्क मार्ग।
- बैदोलिया लाला पिच रोड से सुखरामपुरवा होते हुए पबेरवा मार्ग निर्माण खंड।
कोट
प्रांतीय खंड और निर्माण खंड की ओर से 16 सड़कों के मरम्मत के लिए भेजे गए प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल चुकी है। बजट भी जारी हो गया है। निविदा के माध्यम से कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इन सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा।
-प्रतिकार सिंह, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बस्ती।