फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Promote innovation in entrepreneurship

Basti News: उद्यमिता में नवाचार को बढ़ावा से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

Thu, 22 Feb 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 22 Feb 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Promote innovation in entrepreneurship
महिला पीजी कालेज गोष्ठी को संबो​धित करते मुख्यअति​​थि।
फोटो
विज्ञापन

महिला पीजी कॉलेज में उद्यमिता विषय पर संगोष्ठी आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महिला पीजी कॉलेज में बुधवार को उद्यमिता विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि एवं सिद्धार्थ विश्वविद्यालय वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. दीपक बाबू ने कहा कि समसामयिक परिवेश में उद्यमिता में नवाचार महत्वपूर्ण है। वैश्विक स्तर पर उद्यमिता में नवाचार को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर में वृद्धि की जा सकती है।
इसके पहले अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत और कुलगीत प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता प्रो. आशीष थोमरे ने कहा कि नवाचार के माध्यम से उद्यमी कैसे बने इस पर युवा वर्ग जरूर मंथन करें। हम अपने दैनिक उपयोग की चीजों को बनाकर भी उद्यमी बन सकते हैं। छात्राएं इसमें विशेष रूचि दिखाएं। उन्हें आत्मनिर्भर बनने के तमाम अवसर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट वक्ता डॉ. अवधेश कुमार ने रोजगार सृजन के नए तरीकाें के बारे में जानकारी दी। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुनीता तिवारी ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नूतन यादव एवं डॉ. सुहासिनी सिंह ने किया। इस मौके पर आयोजन सचिव डॉ. रघुवर पांडेय, डॉ. रुचि श्रीवास्तव, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. सुधा त्रिपाठी, डॉ. वीना सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed