{"_id":"626d78b6a07c0455a9539190","slug":"primery-school-s-students-can-not-speak-pm-and-cm-name-basti-news-gkp4352694126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम, सीएम का नाम नहीं बता पाएं विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम, सीएम का नाम नहीं बता पाएं विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम और सीएम का नाम नहीं बता पाए प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थी
मानिकचंद (बस्ती)। सांऊघाट के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय पैंड़ा खरहरा के विद्यार्थी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के पूछने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का नाम नहीं बता पाए। कैबिनेट मंत्री ने प्रधानाध्यापिका सरोजनी देवी से कहा कि मैडम कम से कम प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के नाम तो बच्चों को याद करवा देतीं।
मंडल के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल, राज्य मंत्री रजनी तिवारी और राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह शनिवार को पैंड़ा खरहरा स्कूल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय में नामांकन, छात्रों की उपस्थिति और एमडीएम के बारे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीना गौड़ से जानकारी ली। बीना गौड़ ने बताया कि विद्यालय में 121 छात्र-छात्राएं हैं। 25 छात्र-छात्राओं का नवीन नामांकन हुआ है। जब उनसे पूछा गया कि इन बच्चों को क्या पढ़ा व सिखा रहीं थीं, तो उन्होंने बताया कि भावगीत सिखा रहीं थी। इसके बाद मंत्री ने बच्चों से पूछा कि उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री कौन है? इस बच्चे खामोश रहे। आश्चर्य में पड़े मंत्री ने प्रधानाध्यापिका सरोजनी देवी को बच्चों के सामान्य ज्ञान का स्तर बढ़ाने की नसीहत दी। इसके बाद मंत्री ने कक्षा चार की छात्रा अंकिता एवं काजल से पूछा कि ये स्कूल बैग किसने दिया है? इस पर भी बच्चे कुछ नहीं बोले। इसके बाद उन्होंने बाल विकास पुष्टाहार विभाग के स्टाल का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन गर्भवती महिलाओं गुंजा देवी, साधना देवी एवं फूल कुमारी का गोद भराई राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने की। मंत्रियों ने दो बच्चों अयान व अनुपमा को दूध-खीर खिलाकर अन्नप्राशन भी कराया।
इस मौके पर सांसद हरीश द्विवेदी, डीएम सौम्या अग्रवाल, सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति, एसडीएम रुधौली गुलाब चन्द्र, डीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव, पीडी कमलेश कुमार सोनी, बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल, डीपीओ सावित्री देवी, बीडीओ रमेश दत्त मिश्र, बीईओ सीपी गौड़, प्रभारी सीडीपीओ निर्मला सिंह, उपनिदेशक उद्यान जयकरन सिंह, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान सुभाषचंद्र, आदि मौजूद रहे।