{"_id":"5d90ece98ebc3e93cb765570","slug":"primeministar222-basti-news-gkp323623844","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम ने साकार किया एक राष्ट्र, एक संविधान का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम ने साकार किया एक राष्ट्र, एक संविधान का सपना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम ने साकार किया एक राष्ट्र, एक संविधान का सपना
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटाकर देश में एक राष्ट्र एक संविधान का सपना साकार किया है। इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत देशभर में हो रहा है।
यह कहना है भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक का। वे रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में जन जागरण प्रबुद्ध गोष्ठी में ‘कश्मीर ऐतिहासिक संकल्प बनाम ऐतिहासिक भूल’ विषय पर चर्चा कर रहे थे। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का अभिन्न अंग है। भाजपा जन-जन को राष्ट्रवाद से जोड़ने का संकल्प लेकर पूरे देश में जन जागरण अभियान चला रही है।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि पांच-छह अगस्त को देश ने इतिहास के साथ भूगोल बदलने का काम किया। इसके वह भी साक्षी रहे हैं। यह सब मोदी है तो मुमकिन है। क्योंकि 100 दिनों में 70 साल से चली आ रहे अनुच्छेद 370 को हटाने का काम किया। इसी अनुच्छेद को समाप्त करने के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे लोगों ने शहादत दी। शहादत के बाद जनसंघ, भाजपा का संकल्प अब पूर्ण हुआ है। जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने गोष्ठी की प्रस्तावना रखी। कहा कि अब देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान की व्यवस्था खत्म हो गई। राजेन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि वर्षों बाद कलंक हटा है। अभियान के संयोजक राम चरन चौधरी ने भी पार्टी की उपलब्धियां गिनाई। विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, संजय जायसवाल, सीपी शुक्ला अजय सिंह गौतम ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद मिश्र ने किया। इस मौके पर सुशील सिंह, राम सिंगार ओझा, राकेश श्रीवास्तव, आत्मा प्रसाद पाठक, रवि सिंह, अमृत कुमार वर्मा, राजन मिश्र, राम उग्रह जायसवाल, अनूप खरे, धर्मेंद्र जायसवाल, अश्वनी उपाध्याय, विजय पांडेय राजू, मनीष त्रिपाठी, दिवाकर मिश्र, प्रत्युष विक्रम सिंह, चंद्र शेखर मुन्ना, आलोक पाण्डेय, विशाल चौधरी आदि मौजूद रहे।