फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Primeministar222

पीएम ने साकार किया एक राष्ट्र, एक संविधान का सपना

Sun, 29 Sep 2019 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Primeministar222
पीएम ने साकार किया एक राष्ट्र, एक संविधान का सपना
विज्ञापन

बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटाकर देश में एक राष्ट्र एक संविधान का सपना साकार किया है। इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत देशभर में हो रहा है।
यह कहना है भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक का। वे रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में जन जागरण प्रबुद्ध गोष्ठी में ‘कश्मीर ऐतिहासिक संकल्प बनाम ऐतिहासिक भूल’ विषय पर चर्चा कर रहे थे। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का अभिन्न अंग है। भाजपा जन-जन को राष्ट्रवाद से जोड़ने का संकल्प लेकर पूरे देश में जन जागरण अभियान चला रही है।
विज्ञापन

सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि पांच-छह अगस्त को देश ने इतिहास के साथ भूगोल बदलने का काम किया। इसके वह भी साक्षी रहे हैं। यह सब मोदी है तो मुमकिन है। क्योंकि 100 दिनों में 70 साल से चली आ रहे अनुच्छेद 370 को हटाने का काम किया। इसी अनुच्छेद को समाप्त करने के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे लोगों ने शहादत दी। शहादत के बाद जनसंघ, भाजपा का संकल्प अब पूर्ण हुआ है। जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने गोष्ठी की प्रस्तावना रखी। कहा कि अब देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान की व्यवस्था खत्म हो गई। राजेन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि वर्षों बाद कलंक हटा है। अभियान के संयोजक राम चरन चौधरी ने भी पार्टी की उपलब्धियां गिनाई। विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, संजय जायसवाल, सीपी शुक्ला अजय सिंह गौतम ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद मिश्र ने किया। इस मौके पर सुशील सिंह, राम सिंगार ओझा, राकेश श्रीवास्तव, आत्मा प्रसाद पाठक, रवि सिंह, अमृत कुमार वर्मा, राजन मिश्र, राम उग्रह जायसवाल, अनूप खरे, धर्मेंद्र जायसवाल, अश्वनी उपाध्याय, विजय पांडेय राजू, मनीष त्रिपाठी, दिवाकर मिश्र, प्रत्युष विक्रम सिंह, चंद्र शेखर मुन्ना, आलोक पाण्डेय, विशाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed