फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Prime Minister Modi's tsunami in 2024 elections: Keshav Maurya

2024 के चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी की सुनामी : केशव मौर्य

Wed, 15 May 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 15 May 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Modi's tsunami in 2024 elections: Keshav Maurya
कप्तानगंज विधानसभा के शिवपुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
- चुनावी जनसभा में बोले डिप्टी सीएम- अपराध और भ्रष्टाचार की फैक्ट्री है सपा
विज्ञापन

- कहा, कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि नहीं देने वाले अखिलेश माफिया मुख्तार की कब्र पर फातिहा पढ़ने चले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2014 में मोदी की लहर थी, 2019 में आंधी और 2024 के चुनाव में सुनामी चल रही है। देश में प्रचंड बहुमत से मोदी की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। इस चुनाव में विपक्ष नहीं रह जाएगा। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी सफलता होगी।
डिप्टी सीएम मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के पक्ष में कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के शिवपुर में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सपा मुखिया को निशाने पर रखा। कहा कि कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करने न आने वाले अखिलेश यादव माफिया मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ने चले गए। सपा अपराध और भ्रष्टाचार की फैक्ट्री है। भाजपा युवाओं को रोजगार, गरीबों को घर देने वाली फैक्ट्री है। उन्होंने डबल इंजन की सरकार की योजनाओं को गिनाया।
विज्ञापन

सपा मुखिया पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश की नीति बांटकर राज करने की है। जनता सब समझ रही है। उनकी परिवार बांटने की कोशिश नाकाम होगी। कहा कि बसपा तो इस समय आईसीयू में है। उन्होंने सपा को सांपनाथ, बसपा नागनाथ और कांग्रेस कोे कालियानाथ बताते हुए कहा कि ये तीनों प्रधानमंत्री को कुर्सी से हटाने का सपना देख रहे हैं। सोच रहे हैं कि तोड़फोड़ कर सरकार बना लेंगे तो राममंदिर की जमीन पर बाबरी मस्जिद बनाएंगे। इसी वजह से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सपा ने निमंत्रण ठुकरा दिया। इस मौके पर विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक रवि सोनकर, चंद्र प्रकाश शुक्ल, दयाराम चौधरी, संयोजक दुष्यंत विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed