फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   pricking in the chest, breathing while walking

Basti News: सीने में चुभन, चलने में सांस फूले तो जरूर कराएं ईसीजी

Mon, 18 Dec 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 18 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
pricking in the chest, breathing while walking
अनियमित दिनचर्या ने बढ़ाई युवाओं में हृदय रोग की समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गलत खानपान और बदलते लाइफ स्टाइल के कारण कई बीमारियां जन्म लेती हैं। इन्हीं में एक है हृदय रोग। आज के समय में युवा पीढ़ी का जीवन इतना भागदौड़ भरा हो गया है कि न ही वे चैन से खा पाते हैं और न ही सो पाते हैं। हृदय रोग का मुख्य कारण अनियमित खानपान और खराब जीवनशैली है। हृदय रोग के शुरुआती लक्षण में सीने में दर्द, जबड़े में दर्द, सीने में दर्द के बाद उल्टियां, अचानक पसीना आना आदि है।
मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बीएल कन्नौजिया ने बताया कि सीने में यदि अचानक जलन अथवा चुभन हो तो तत्काल ईसीजी करा लें। क्योंकि यह लक्षण हृदय रोग के हैं। यदि रात में यह परेशानी आ जाए तो तत्काल साॅर्बिट्रेट नामक दवा जरूर लें। संभव हो सके तो तत्काल चिकित्सीय सलाह ले लें।
विज्ञापन

डॉ. बीएल कन्नौजिया ने कहा कि दिनचर्या को नियमित करें। पौष्टिक भोजन हृदयरोग से बचा सकता है। थोड़ी कसरत भी जरूरी है। अल्कोहल, मांसाहार व देर रात तक जागना सेहत के लिए खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सीनियर रेजीडेंट डॉ. रजत पांडेय ने बताया कि सीने में दर्द या भारीपन महसूस होना, सीने में जलन या चुभन के बाद उल्टियां होना, जबड़े में दर्द, अचानक पसीना आना, सांस लेने में तकलीफ होना, धड़कन का अनियमित होना, पैरों में दर्द बने रहना और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हृदयरोग के लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed