फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Prices of green vegetables surge during the monsoon.

Basti News: बरसात में हरी सब्जियों के दाम में उछाल

Mon, 20 Jul 2026 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Prices of green vegetables surge during the monsoon.
पुरानी बस्ती में सब्जी की दुकान से खरीदारी करते लोग संवाद
बस्ती। बीते 25 दिन में प्याज के दाम में 20 रुपये प्रतिकिलो की बढ़ोतरी हुई है। पहले प्याज की कीमत 20 रुपये प्रतिकिलो थी। जो अब 40 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है। वहीं, अदरक का भाव भी 200 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गया है। लहसुन, शिमला मिर्च के अलावा हरी सब्जियों के दामों में भी वृद्धि हुई है। बारिश के कारण टमाटर, भिंडी, बैंगन, लौकी और सूरन सहित सभी हरी सब्जियों के दाम चढ़ गए हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार, सब्जियों की आवक सीमित होने से महंगाई बढ़ी है। प्याज की आवक कम होने से कीमतों में तेजी आई है। बरसात के कारण परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। इस कारण मंडी में पर्याप्त मात्रा में प्याज नहीं पहुंच पा रही है। दूसरी ओर, नमी के कारण प्याज तेजी से सड़ रही है। इससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। जब तक मौसम सामान्य नहीं होता और आवक नहीं बढ़ती, तब तक प्याज के दामों में राहत मिलने की संभावना कम है। हथियागढ़ सब्जी मंडी के सोनू ने बताया कि पहले नासिक से रोजना छह से सात ट्रक प्याज मंडी में आती थी। बारिश के कारण अब इसकी संख्या घटकर तीन से चार ट्रक हो गई है। बरसात के दौरान प्याज की गुणवत्ता प्रभावित होने और सड़न बढ़ने से आपूर्ति पर असर पड़ा है। कंपनीबाग के व्यापारी संजय ने बताया कि लोकल मंडी में भी हरी सब्जियों की आवक कम होने से रेट पर असर पड़ा है।
विज्ञापन

परवल सब्जी कम आ रही है। कई सब्जियों में सड़न आने से उसे बचाना मुश्किल हो जा रहा है। गृहिणी पूजा, नीतू और अनीता ने बताया कि वर्तमान में अचानक से बढ़ी सब्जियों की दरों से किचन के बजट पर प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed